Instagram पर बार-बार दिख रहे पर्सनलाइज्ड Ads से परेशान? ऐसे कर सकते हैं बंद; फॉलो करें स्टेप बॉय स्टेप गाइड
क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आपने किसी प्रोडक्ट के बारे में बस सोचा या कहीं सर्च किया और वही चीज़ थोड़ी देर बाद Instagram पर विज्ञापन बनकर सामने आ गई? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी, लाइक्स, सर्च और यहां तक कि दूसरी वेबसाइट्स के साथ आपके इंटरैक्शन के आधार पर पर्सनलाइज्ड विज्ञापन (Personalised Ads) दिखाता है।
कुछ यूज़र्स को यह फीचर मददगार लगता है, लेकिन बहुत-से लोगों को यह काफी दखलअंदाज़ और असहज महसूस होता है। अच्छी बात यह है कि Instagram आपको यह कंट्रोल देता है कि आपके डेटा का इस्तेमाल विज्ञापनों के लिए कैसे किया जाए। अगर आप Instagram पर पर्सनलाइज्ड Ads कम करना या बंद करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स आपके काम आएंगे।

Instagram पर Personalised Ads कैसे बंद करें
Step 1: Instagram ऐप खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप पर Instagram ऐप खोलें और अपने अकाउंट में लॉग-इन करें।
Step 2: Menu पर जाएं
अब प्रोफाइल पेज पर जाएं और ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन लाइनों (≡) पर टैप करें।
Step 3: Account Centre खोलें
मेन्यू में आपको "Account Centre" का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
Step 4: Ad Preferences पर जाएं
Account Centre के अंदर आपको "Ad preferences" दिखाई देगा, इसे सेलेक्ट करें।
Step 5: Manage Info चुनें
अब "Manage info" पर टैप करें, जहां Instagram यह तय करता है कि विज्ञापन किस डेटा पर दिखाए जाएं।
Step 6: Ad Partner Activity बंद करें
यहां "Activity information from ad partners" का विकल्प मिलेगा।
अगर आप नहीं चाहते कि Instagram आपके बाहर के ऐप्स और वेबसाइट्स की जानकारी लेकर Ads दिखाए, तो
"No, don't make my ads more relevant" विकल्प को चुन लें।
Meta Activity Tracking भी ऐसे करें बंद
Instagram सिर्फ आपकी ऐप एक्टिविटी ही नहीं, बल्कि Meta (Facebook, WhatsApp और पार्टनर वेबसाइट्स) से मिली जानकारी भी इस्तेमाल करता है। इसे भी कंट्रोल किया जा सकता है।
Step 1:
Instagram → Menu → Account Centre में जाएं।
Step 2:
अब "Your Information and Permissions" पर क्लिक करें।
Step 3:
यहां "Your Activity off Meta Technologies" ऑप्शन चुनें।
Step 4:
अब आपके पास ये विकल्प होंगे:
- Disconnect specific activity
- Clear previous activity
- Manage future activity
इनमें से किसी एक या सभी ऑप्शन्स को इस्तेमाल करके आप Meta के जरिए ट्रैक होने वाली एक्टिविटी को कंट्रोल कर सकते हैं।
Meta Activity Tracking भी ऐसे करें बंद
- पर्सनलाइज्ड Ads बंद करने के बाद भी Instagram पर विज्ञापन दिखते रहेंगे।
- फर्क सिर्फ इतना होगा कि ये Ads अब आपकी सर्च या ब्राउज़िंग हिस्ट्री पर आधारित नहीं होंगे।
- इसके बजाय Ads उम्र, लोकेशन और सामान्य कंटेंट इंटरेस्ट के आधार पर दिखाए जाएंगे।
क्यों जरूरी है ये सेटिंग?
- आपकी प्राइवेसी बेहतर रहती है
- अनचाहे और डराने वाले Ads से छुटकारा मिलता है
- बिज़नेस और थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स द्वारा की जा रही ट्रैकिंग कम होती है
- Instagram इस्तेमाल करना ज्यादा कंफर्टेबल और कंट्रोल में लगता है
अगर आप चाहते हैं कि सोशल मीडिया आपके हिसाब से चले, न कि आपके डेटा के दम पर, तो ये सेटिंग्स ज़रूर एक बार बदलकर देखें।


Click it and Unblock the Notifications








