Home
Apps

WhatsApp Tips & Tricks: दो स्मार्टफोन में एक व्हाट्सएप अकाउंट को कैसे चलाएं, यहाँ जानें तरीका

जी हाँ, आपने सही सुना, अब आप 2 स्मार्टफोन में एक नंबर का WhatsApp चला सकते हैं। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन बात यही है कि आप कुछ ट्रिक्स की मदद से 2 स्मार्टफोन में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उसको इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह फीचर WhatsApp ने नहीं दिया है और इसके लिए आपको थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद लेनी होगी। तो आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

WhatsApp Tips & Tricks: दो स्मार्टफोन में एक व्हाट्सएप अकाउंट को कैसे चलाएं, यहाँ जानें तरीका

यहां बताया गया है कि आप दो फोन पर एक व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग कैसे कर सकते हैं।

दो फोन पर एक WhatsApp अकाउंट का उपयोग कैसे करें

यदि आप भी 2 स्मार्टफोन रख रहे हैं और उसमें एक ही नंबर का WhatsApp अकाउंट चलाना चाहते हैं तो उसके लिए हमने नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया है जिसकी मदद से आप एक नंबर का व्हाट्सएप 2 अलग-अलग स्मार्टफोन पर कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको Google Play Store पर जाना होगा और उसके बाद आपको Whatscan Pro नाम का एक ऐप इंस्टॉल करना होगा और यह केवल एंड्रॉइड फोन पर ही काम करेगा। अगर आपका प्राइमरी या सेकेंडरी फोन आईफोन है तो यह काम नहीं करेगा।

स्टेप 2: एक बार ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद, सुनिश्चित करें कि आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन है।

स्टेप 3: उस सेकेंडरी फोन पर वेब ब्राउज़र को ओपन करें, जिस पर आप WhatsApp का उपयोग करना चाहते हैं और व्हाट्सएप वेब को ओपन कर दें।

स्टेप 4: फोन के मोबाइल ब्राउजर को ओपन करें और होम पेज पर जाएं। डेस्कटॉप साइट पर एक रिक्वेस्ट भेजें और दिखाए जा रहे QR Code के साथ एक वेब पेज सर्च करें।

स्टेप 5: दूसरे फोन पर दिखाए जा रहे क्यूआर कोड को व्हाट्सएप ऐप से स्कैन करें।

स्टेप 6: इसके बाद यह अपने आप से आपके अकाउंट से दूसरे फोन पर WhatsApp Web में लॉग इन हो जाएगा।

इस तरह अब आप दोनों मोबाइल फोन में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो आगे इसको अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं, ताकि वो भी इस ट्रिक को आजमा सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Use One WhatsApp Account on Two Mobiles in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X