फोन से कैसे पता करें इरमा तूफान कब आने वाला है ?
इरमा तूफान इस समय कैरेबियाई द्वीपों पर अपना तांडव मचाए हुए है इसके अलावा इसी तरह के कई नए तूफान बनने की खबरें आईं है, इरमा फ्लोरिडा में तबाही मचाने के बाद उसके पड़ोसी राज्यों की ओर बढ़ रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी प्रकृति अपना गुस्सा कई बार जाहिर कर चुकी है। इरमा को चौथी कैटेगिरी का तूफान घोषित किया जा चुका है।
भारत की बात करें तो चैन्नई के तट पर वरदा तूफान अपना कहर दिखा चुका है जो बंगाल की खाड़ी से उठा था हालाकि इरमा के मुकाबले वरदा कुछ भी नहीं था। इस टेक्नालॉजी के दौर में भले ही हम खुद को कितना भी हाइटेक क्यों न बना लें प्रकृति के आगे कुछ नहीं चलता। हर साल इस तरह तूफानों से हजारों की जानें जाती है भले ही हम इसे न रोक सकें लेकिन समय रहते कई लोग अपनी जान जरूर बचा सकते हैं।
मैं आपको आज 5 ऐसी फ्री एप्स के बारे में बताने जा रहा हूं जिनकी मदद से तूफान आने से पहले आप सचेत हो सकते हैं। भले ही आप शहर के बीचों बीच क्यों न रहते हो इनमें से एक एप आपके फोन में जरूर होनी चाहिए।
1- इंडिया सेटेलाइट वेदर (India Satellite Weather)
एप की मदद से आप सीधे सेटेलाइट से ली गईं फोटो देख सकते हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि तूफान किस दिशा में आ रहा है या फिर कहां पर नया तूफान बन रहा है। ये एप गूगल प्ले स्टोर से फ्री इंस्टॉल की जा सकती है।
2- र्स्टाम राडार (Storm Radar)
Storm Radar एप में तूफान से जुड़े लेटेस्ट अपडेट मिलेंगे साथ ही मैप की मदद आप ये भी जान सकते हैं कि तूफान आपकी जगह से कितनी दूर है। एप में रियर टाइम जानकारी देखी जा सकती है जो रियर टाइम सर्वर द्वारा आप तक पहुचाई जाती है। इसमे एडवांस स्टार्म सेल ट्रैकिंग सिस्टम दिया गया है।
3- वेदर (Weather from NOAA Free)
इस एप में आप मौसम से जुड़ी न सिर्फ जानकारी पा सकते हैं बल्कि इससे जुड़ी बाते पढ़ भी सकते हैं। इंडिएन ओशन, अटलांटिक का सेटेलाइट व्यू एप में देखा जा सकता है।
4- माय हरीकेन ट्रैकर (My Hurricane Tracker)
फोन की स्क्रीन में हरेकेन और तूफान से जुड़ी सारी जानकारी कभी भी देख सकते हैं इसमें मैप के साथ लाइव वीडियो साथ ही तूफान के समय कहा पर जाया जा सकता है। इससे जुड़ी कई दूसरी जानकारी पा सकते हैं। अगर आप आइफोन यूजर है तो ये एप आइट्यून से किसी भी आइफोन में डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







