Home
Apps

Loan Apps: अगर आपके फोन में हैं ये लोन ऐप्स तो तुरंत करें डिलीट! वरना होगा नुकसान

Loan Apps: Google अपनी किसी भी सर्विस को प्रॉबलम फ्री बनाना चाहता है, और इस पर वह काम भी कर रहा है। अगर आपको गूगल से जुड़ी कोई भी समस्या आती है तो यह उसे तुरंत ठीक करना शुरू कर देता है। साथ ही यूजर्स को तुरंत मैसेज के जरिए जानकारी दी जाती है और डिवाइस को अपडेट करने के लिए कहा जाता है। इसके मुताबिक अब उन्होंने loan ऐप्स को लेकर चेतावनी दी है।

अगर आपके फोन में हैं ये लोन ऐप्स तो तुरंत करें डिलीट! वरना होगा नुकसान

इन दिनों लोन ऐप्स का ज्यादा यूज किया जा रहा है। लोग कई तरह से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और अगर उन्हें तुरंत लोन की जरूरत हो तो वे लोन की तलाश में रहते हैं। लेकिन ये ऐप्स पैसे वापस पाने के लिए लोगों को काफी परेशान करते हैं। इसी वजह से भारत सरकार ने भी इन ऐप्स पर सख्त कानून बनाए हैं। हालाँकि, कुछ ऐप्स ने अपनी शरारतें बंद नहीं की हैं।

लोगों से ठगी

यह एक ऐसी कैटेगरी है जो तरह-तरह से लोगों को ठगी का शिकार बनाती है। इसका आसानी से पता नहीं चल पाता है। इस वजह से, कई लोगों को पता चलने से पहले ही अपने पैसे को खोना पड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर 17 फर्जी लोन ऐप्स है।

ऐसे बहुत से ऐप्स हैं जो मानते हैं कि वे बुरे इरादों वाले यूजर्स को पैसा उधार देते हैं। साइबर सुरक्षा फर्म ईएसईटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि ये धोखाधड़ी वाले लोन ऐप भारत और अन्य देशों में एंड्रॉइड यूजर्स को तेजी से लक्षित कर रहे हैं। साथ ही धोखाधड़ी की इतनी सारी घटनाओं के आधार पर यूजर्स को चेतावनी भी दी गई है।

Play Store से 17 ऐप्स हटाए गए

टेक दिग्गज Google ने पहले ही Play Store से 17 ऐप्स हटा दिए हैं। दुख की बात है कि इन ऐप्स को हटाए जाने से पहले Google Play के जरिए से दुनिया भर में कुल 12 मिलियन से ज्यादा इंस्टॉल किए गए थे। कल्पना कीजिए कि इतने बड़े पैमाने पर यूज किए जा रहे इन ऐप्स ने कितने लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है।

Google ने पहले से ही Play Store से 17 ऐप्स हटा दिए हैं। दुख की बात है कि इन ऐप्स को हटाए जाने से पहले Google Play के जरिए से दुनिया भर में कुल 12 मिलियन से ज्यादा इंस्टॉल किए गए थे। कल्पना कीजिए कि इतने बड़े पैमाने पर यूज किए जा रहे इन ऐप्स ने कितने लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है।

इन ऐप्स को कर दें डिलीट

शोधकर्ताओं ने हाल ही में इस पर जानकारी दी है। फर्जी एंड्रॉइड लोन ऐप्स में चिंताजनक ग्रोथ देखी गई है। ये ऐप्स लेजिट पर्सनल लोन सर्विस होने का दावा करते हैं। ऐसे में वे हाई इंटरेस्ट रेट पर लोन की पेशकश करके यूजर्स को फंसाते हैं।

इसके अलावा, ये ऐप्स यूजर्स की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी चुराते हैं और उस जानकारी का यूज उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए करते हैं। इसलिए, जिन यूजर्स ने पहले ही ऐप्स डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे उन्हें तुरंत अपने डिवाइस से हटा दें।

Google Apps AA क्रेडिट, अमोर कैश, गौवायबा कैश, ईजीक्रेडिट, कैशवाव, क्रेडिबस, फ्लैश लोन, प्रेस्टामोसक्रेडिटो, प्रेस्टामोस डे क्रेडिटो-उमीकैश, गो क्रेडिटो, इंस्टेंटियो प्रेस्टामो, कार्टेरा ग्रांडे, रैपिडो क्रेडिटो, फिनअप लेंडिंग, 4एस कैश, ट्रू नायरा, इजीकैश ऐप्स पर रोक लगाया गया है। अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी ऐप है, तो उन्हें अभी अनइंस्टॉल करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
This is a category which makes people victims of fraud in various ways. This cannot be detected easily. Because of this, many people lose their money before they even realize it. According to the information received, there are 17 fake loan apps on Google Play Store.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X