अगर आपके मोबाइल में भी हैं ये ऐप्स, तो आपका WhatsApp अकाउंट हो सकता हैं बैन
WhatsApp एक ऐसा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जहाँ पर यूजर्स को कई फीचर्स मिलते है। इस कारण यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बनकर उभरा है। लेकिन यहां एक ऐसा भी है जो आपको दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेंजर ऐप से परेशानी में डाल सकता है। अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपका WhatsApp अकाउंट बैन कर दिया जाएगा। दरअसल हम बात कर रहे है व्हाट्सएप के क्लोन ऐप की, जो GB WhatsApp और WhatsApp Plus के नाम से डाउनलोड किए जाते हैं।

थर्ड-पार्टी WhatsApp ऐप्स में जोड़े जा रहे है ऐसे फीचर्स
वहीं डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मोबाइल डेवलपर्स जिन्होंने WhatsApp के अनऑफिशियल वर्जन बना दिये हैं, जिनमें ऑटो-रिप्लाई और शेड्यूलिंग चैट जैसे फीचर्स मिलते है। इन फीचर को जोड़ने का मकसद यह है कि ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स को ऐसे थर्ड-पार्टी ऐप्स से जोड़ा जाए और उनकी सारी चैट ऐप में ट्रांसफर कराई जाए। और इन्हीं ऐप्स में से एक ऐप WhatsApp Plus है।
जाहिर है, व्हाट्सएप यूजर्स को अपने WhatsApp अकाउंट पर इन एक्स्ट्रा फीचर्स की जरूरत होती है, लेकिन चूंकि वे वहां उपलब्ध नहीं होते हैं, इसलिए वे इन थर्ड-पार्टी ऐप्स पर जाते हैं। लेकिन इससे यूजर्स को अब परेशानी हो सकती है क्योंकि व्हाट्सएप ऐसे खातों के खिलाफ कार्रवाई करके उनको हमेशा के लिए बैन कर रहा है।
वहीं आपको बता दें कि सिर्फ व्हाट्सएप प्लस ही ऐसा ऐप नहीं, बाकी कई अन्य भी ऐसे थर्ड-पार्टी ऐप मिल जाएँगे जिसमें ज्यादा फीचर्स है और उनमें से एक GB WhatsApp है। इन ऐप्स में ओरिजिनल व्हाट्सएप के मुकाबले कई ज्यादा फीचर्स मिलते है, इस कारण यूजर्स ऐसे ऐप्स में चले जाते हैं।
व्हाट्सएप वास्तव में जिस बात पर जोर दे रहा है, वह यह है कि कई थर्ड-पार्टी ऐप आपके गैजेट में मैलीसियस सॉफ़्टवेयर घुस जाते हैं जिससे आपकी सुरक्षा को खतरा रहता है क्योंकि ऐसे ऐप्स से डेटा चोरी होने का पूरा खतरा रहता है। साथ ही, ये ऐप Google Play Store जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध नहीं है बल्कि अन्य वेबसाइटों के माध्यम से डाउनलोड किए जाते हैं। इस कारण ऐसे थर्ड-पार्टी फेक ऐप्स को डाउनलोड करने से बचना ही ठीक है।


Click it and Unblock the Notifications







