भारत सरकार ने 18 OTT ऐप्स, 19 वेबसाइटों को किया बैन, यहां जानें कारण
India Government Ban OTT Platforms: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने अश्लील और अभद्र कंटेट दिखाने वाले 18 ओटीटी (OTT) प्लेटफार्म पर बैन कर दिया है। इसके साथ ही 19 वेबसाइट, 10 एप्प (जिसमें 7 गूगल प्ले स्टोर पर और 3 एप्पल ऐप स्टोर पर) को भी प्रतिबंधित किया है।
यह फैसला सरकार ने दूसरे विभाग, कानून विशेषज्ञों और महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने वाले विशेषज्ञों के समन्वय से किया है। आपको बता दें, यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के नियमों के तहत की गई है।

इन ओटीटी ऐप्स को किया बैन किया गया है-
- Yessma
- Voovi
- Uncut Adda
- Dreams Films
- Tri Flicks
- Rabbit
- Xtramood
- Nuefliks
- Mojflix
- Hot Shots VIP
- Fugi
- Chikooflix
- Prime Play
- X Prime
- Neon X VIP
- MoodX
- Besharams
- Hunters
इन बैन किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली अधिकांश कंटेंट गलत और अश्लील हुआ करती थीं। जिनमें महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी किया जाता था। इनमें न्यूडिटी और संबंध बनाने के दृश्य गलत तरीके से पेश किए जाते थे।
ये सभी कंटेंट सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 और 67A, इंडियन पीनल कोड की धारा 292 और अश्लील महिला प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1986 की धारा 4 का उल्लंघन कर रही थी।
आपको बता दें, बैन किए गए इन ऐप्स में से एक को Google Play Store पर 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया था। इसके अलावा दो अन्य को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

यानी की इन एप्प की लोगों में काफी लोकप्रियता थी। ये एप्प अपनी वेबसाइट और एप्प पर लाने के लिए लोगों को सोशल मीडिया पर ट्रेलर, कंटेंट की एक खास सीन और लिंक्स से प्रचार करते थे।
गौरतलब है कि, पिछले साल ओटीटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओवर-द-टॉप मीडिया सेवा के प्रतिनिधियों से कहा था कि, यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि, उनका मंच अभद्रता और दुर्व्यवहार को बढ़ावा न दे।
उन्होंने एक ट्वीट में भी बताया था कि, ओटीटी कंपनियों की यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है कि, वे अपने प्लेटफॉर्म पर 'रचनात्मक अभिव्यक्ति' के रूप में अश्लील और अभद्रता का विज्ञापन न करें।


Click it and Unblock the Notifications








