WhatsApp यूजर्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! सरकार ने जारी किया हाई सिक्योरिटी अलर्ट; कैसे बचें?
WhatsApp Security Warning: अगर आप विंडोज पर WhatsApp डेस्कटॉप इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी चेतावनी आई है। भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी (CERT-In) ने इन यूजर्स के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।
यह अलर्ट एक गंभीर सुरक्षा खामी को लेकर है, जो यूजर्स के सिस्टम पर साइबर हमले की संभावना बढ़ा सकती है। इस अटैक से बचने के लिए यूजर्स को कुछ जरूरी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

किन यूजर्स को है खतरा?
CERT-In के मुताबिक, WhatsApp Desktop for Windows के वर्जन 2.2450.6 से पहले के सभी वर्जन इस खामी से प्रभावित हैं। इस बग का नाम CVE-2025-30401 है। इसमें MIME टाइप और फाइल एक्सटेंशन के बीच मिसकन्फिगरेशन की वजह से अटैचमेंट को ठीक से हैंडल नहीं किया जाता। अगर कोई यूजर ऐसा फाइल ओपन करता है जो मैलिशयस है, तो हैकर अर्बिटरी कोड रन कर सकता है या स्पूफिंग अटैक कर सकता है।
खतरा कितना बड़ा है?
यह बग इतना गंभीर है कि इससे हैकर आपके कंप्यूटर पर पूरा कंट्रोल भी ले सकता है या आपकी पर्सनल डाटा चोरी कर सकता है। CERT-In ने इस खतरे को हाई सेवर्टी कैटेगरी में रखा है, जिसका मतलब है कि अगर इसे गंभीरता से न लिया गया तो नुकसान बड़ा हो सकता है।
सरकार ने क्या कहा?
सरकारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अटैकर इस बग का फायदा उठाकर रिमोटली स्पेशियली क्राफ्टेड अटैचमेंट भेज सकते हैं। अगर यूजर वॉट्सऐप डेस्कटॉप पर इस अटैचमेंट को मैन्युअली ओपन करता है, तो सिस्टम खतरे में आ सकता है।
यूजर्स को क्या करना चाहिए?
- सबसे पहले अपने वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप को अपडेट करें।
- वर्जन 2.2450.6 या उससे नया वर्जन इंस्टॉल करें, जिसमें यह बग फिक्स किया गया है।
- किसी भी अनजान फाइल को ओपन करने से बचें, चाहे वह किसी जान-पहचान वाले ने ही क्यों न भेजी हो।
- WhatsApp की ऑफिशियल सिक्योरिटी एडवाइजरी ध्यान से पढ़ें।


Click it and Unblock the Notifications








