Home
Apps

UPI Payment को लेकर भारत सरकार की योजना, ला सकती है नए भारतीय पेमेंट ऐप्स

भारत सरकार UPI को लेकर नई योजनाएं बना रही है। भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम (UPI) सिस्टम फिनटेक स्टार्टअप पर अपना ध्यान केंद्रित करने पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि पिछले साल भारत में कई सारे ऐप्स की एंट्री हुई है और भारत की सरकार UPI इकोसिस्टम को एक नई दिशा देने पर अपना पूरा जोर दे रही है।

एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने Cred, Flipkart, Fampay और Amazon Pay जैसे ऐप्स के एग्जीक्यूटिव से मिलने वाला प्लान बनाया है। फिलहाल भारत में Google Pay और PhonePay का दबदबा कायम है, लोग अधिकतर इन्हीं ऐप्स को पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब भारत सरकार लोगों का ध्यान इन ऐप्स पर शिफ्ट करना चाहती है, ताकि भारत की कंपनियों का देश में मार्केट शेयर बढ़ाने पर विचार किया जा सके।

भारत सरकार UPI Payment को लेकर बना रही नई योजनाएं

Google Pay और PhonePay का मार्केट शेयर 86 फीसदी है। इससे इस बात का खुलासा होता है कि देश में लोग इन्हीं ऐप्स का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं। अब NPCI का ऐसा कहना है कि अन्य ऐप्स का भी शेयर मार्केट में बढ़ना चाहिए। हालांकि Paytm के मार्केट शेयर में गिरावट देखने को मिली है, इसके पीछे की वजह RBI का फैसला है।

दरअसल, RBI ने Paytm पेमेंट बैंक पर पांबदी लगाते हुआ यह ऐलान किया था कि पेटीएम की सर्विसेज समाप्त कर दी जाएंगी। RBI का कहना था कि Paytm ने नियमों का उल्लंघन किया है। इस फैसले के बाद से Paytm का मार्केट शेयर गिरकर 9.1 फीसदी हो गया है, जो कि साल 2023 के अंत तक 13 फीसदी था। लेकिन अब भारत की सरकार दूसरे भारतीय ऐप्स के शेयर मार्केट को बढ़ावा देना चाहती है।

रिपोर्ट के अनुसार, NPCI की तरफ से भारत की कंपनियों का मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए ऐसी प्लानिंग की जा रही है। साथ ही भारत की सरकार यह भी विचार कर रही है कि अन्य कंपनियों का देश में मार्केट कैसे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए उन्हें कुछ छूट दी जा सकती है, ताकि इन कंपनियों को शुरुआत में मार्केट में पैर जमाने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़ें। भारत सरकार इन ऐप्स पर लोगों का ध्यान बढ़ाने के लिए हर संभंव कोशिश करेगी। अब देखना यह होगा कि आखिर ये सभी ऐप्स कैसे UPI Payment को बढ़ावा देते हैं और यूजर्स को कैसे खुद से कनेक्ट करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Indian government's plan regarding UPI payment, can bring new Indian payment apps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X