Home
Apps

Instagram Broadcast Channel भारत में रोल आउट, मिलेंगे ये फायदे, जानिए कैसे करेगा काम

Instagram ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल का ग्लोबल स्तर पर विस्तार किया है। भारत में भी इसे रोलआउट कर दिया गया है। इस फीचर की मदद से फॉलोअर्स के साथ क्रिएटर्स के कनेक्शन को और भी मजबूत करने का एक नया तरीका प्रोवाइड करेगा। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम ने एक रिलीज में ब्रॉडकास्ट चैनल के काम करने के तरीके को भी बताया है। जिसके माध्यम से क्रिएटर्स को उनके सभी फॉलोअर्स को इनवाइट करने, वीडियो , टेक्स्ट और फोटो अपडेट शेयर करने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल इंस्टाग्राम ने अपने इस फीचर को भारत में रोल आउट कर दिया है। तो आइए आपको इस नए फीचर के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं कि, इससे क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं और यह कैसे काम करेगा।

जानें आखिर ब्रॉडकास्ट चैनल है क्या?

सबसे पहले आपको बता दें, फॉलोअर्स और क्रिएटर इस ब्रॉडकास्ट चैनल्स के जरिये एक दूसरे से डायरेक्ट बातचीत कर सकते हैं। फॉलोअर्स को नए फीचर की मदद से अपने फेवरेट क्रिएटर से अब सीधे संपर्क करने में मदद मिलेगा। वहीं क्रिएटर फॉलोअर्स के फीडबैक को क्राउडसोर्स करने के लिए अपने सबसे खास फॉलोअर्स के साथ मिलकर पोल भी चला सकता है। इसमें आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि, DM के अपोजिट केवल क्रिएटर ही ब्रॉडकास्ट चैनल्स में मैसेज सेंड कर सकेंगे। जिसपर फॉलोअर्स केवल इमोजी और कंटेंट पर अपना रिएक्शन दे सकते हैं, साथ ही पोल में वोट भी कर सकते हैं।

Instagram Broadcast Channel भारत में रोल आउट, मिलेंगे ये फायदे

जानें कैसे करता है काम

इंस्टाग्राम की मानें तो, एक बार क्रिएटर को ब्रॉडकास्ट चैनल बनाने के लिए एक्सेस मिलने के बाद फॉलोअर्स को वन-टाइम नोटिफिकेशन मिलेगा। इस ब्रॉडकास्ट चैनल को कोई भी आसानी से सर्च कर कंटेंट देख सकता है। हालांकि चैनल में शामिल होने वाले फॉलोअर्स को अपडेट होने पर नोटिफिकेशन मिलेंगा। आपको बता दें, ब्रॉडकास्ट चैनल को किसी भी समय म्यूट करने और छोड़ने का ऑप्शन भी मिल रहा है। आपको आगे बता दें, इंविटेशन नोटिफिकेशन के अलावा, फॉलोअर्स को ब्रॉडकास्ट चैनल्स के बारे में कोई भी जानकारी तक तक नहीं मिलेगी जब तक वे चैनल को अपने इनबॉक्स में जोड़ ना ले, एक बार इनबॉक्स में जोड़े जाने के बाद, यह अन्य मैसेज थ्रेड्स के बीच दिखाई देगा। साथ ही नोटिफिकेशन आने शुरू हो जाएंगें।

फॉलोअर्स कमेंट नहीं कर सकते

सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि, क्रिएटर्स के ब्रॉडकास्ट चैनल में भेजे गए मैसेज पर फॉलोअर्स केवल रिएक्ट कर सकते हैं और पोल में वोट कर सकते हैं। फॉलोअर्स इसमें किसी तरह का कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram Broadcast Channel has been rolled out in India. This new feature will provide a new way for creators to strengthen their connection with their followers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X