Home
Apps

Instagram Map भारत में; अब दोस्तों से करें रियल-टाइम लोकेशन शेयर, मिलेगा पूरा कंट्रोल और नई प्राइवेसी सेफ्टी

मेटा (Meta) की ओनरशिप वाला Instagram अब भारत में अपना Instagram Map फीचर रोलआउट कर रहा है। अगस्त 2025 में ग्लोबल लॉन्च के बाद अब यह फीचर भारतीय यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध होगा। इसके साथ कंपनी ने इंटरफेस में बड़े बदलाव, प्राइवेसी कंट्रोल्स में सुधार और यूजर एक्सपीरियंस को आसान बनाने पर फोकस किया है।

इस अपडेट से साफ है कि इंस्टाग्राम अब भारत को अपने सोशल कनेक्शन फीचर्स के लिए एक बड़ा मार्केट मान रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Instagram Map अब भारत में लाइव, जानें क्या है नया

क्या है Instagram Map फीचर?

Instagram Map असल में एक रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग सिस्टम है, जो आपको अपने चुने हुए दोस्तों के साथ अपनी लास्ट एक्टिव लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है। यानी, अगर आप चाहें तो अपने करीबी दोस्तों को बता सकते हैं कि आप कहां हैं - लेकिन पूरी तरह आपकी मर्ज़ी से।

आप इस Map टैब में जाकर देख सकते हैं कि आपके दोस्त या पसंदीदा क्रिएटर्स ने कौन-सी जगह से फोटो, रील्स या स्टोरी शेयर की है। यानी, यह सिर्फ "लोकेशन देखने" का नहीं, बल्कि कॉन्टेंट डिस्कवरी टूल भी है - जिससे आप नए कैफे, ट्रैवल स्पॉट या ट्रेंडिंग लोकेशंस को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सबसे खास बात यह है कि यह फीचर ऑप्ट-इन है - यानी आप चाहें तो इसे ऑन करें, नहीं तो पूरी तरह बंद रख सकते हैं।

इंडिया रोलआउट में क्या है नया?

भारतीय यूज़र्स के लिए इंस्टाग्राम ने इस फीचर में कुछ अहम बदलाव किए हैं ताकि प्राइवेसी को लेकर भ्रम दूर किया जा सके और लोकेशन शेयरिंग को आसान बनाया जा सके। अब Map स्क्रीन के टॉप पर एक नया इंडिकेटर दिखेगा, जो बताएगा कि आपकी लोकेशन शेयर हो रही है या नहीं।

इसके अलावा, Notes सेक्शन में प्रोफाइल फोटो के नीचे भी एक नया सिग्नल जोड़ा गया है। इससे आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपकी लोकेशन फिलहाल शेयर हो रही है या नहीं। इन बदलावों का मकसद यह है कि यूजर हमेशा स्पष्ट रूप से जान सके कि कौन-सी लोकेशन एक्टिव है और कौन-सी नहीं हेै।

लोकेशन टैग और लाइव शेयरिंग

इंस्टाग्राम ने माना है कि बहुत से यूजर यह मान रहे थे कि पोस्ट में लोकेशन टैग करना मतलब है लाइव लोकेशन शेयर करना। इसी भ्रम को दूर करने के लिए कंपनी ने अब बड़ा बदलाव किया है। अब लोकेशन-टैग्ड कॉन्टेंट के ऊपर यूज़र प्रोफाइल फोटो नहीं दिखेगी।

साथ ही, जब भी आप कोई लोकेशन टैग जोड़ेंगे (रील, स्टोरी या पोस्ट में), तो ऐप आपको एक एजुकेशनल रिमाइंडर देगा, जो बताएगा कि यह सिर्फ लोकेशन टैग है, लाइव शेयरिंग नहीं।

यह अपडेट न केवल प्राइवेसी को मजबूत करता है बल्कि यूज़र्स का भरोसा भी बढ़ाता है, खासकर भारत जैसे देश में जहां लोकेशन सेफ्टी को लेकर यूज़र्स ज्यादा सतर्क रहते हैं।

पोस्ट से पहले अब मिलेगा मैप प्रीव्यू

एक और दिलचस्प फीचर है लोकेशन प्रीव्यू, जिससे यूज़र्स यह देख सकते हैं कि उनकी लोकेशन-टैग्ड पोस्ट इंस्टाग्राम मैप पर कैसे दिखेगी। यह विज़ुअल ट्रांसपेरेंसी यूज़र्स को पूरी जानकारी देती है कि उनकी पोस्ट किस तरह और कहां प्रदर्शित होगी।

भारत पर क्यों फोकस है इंस्टाग्राम?

भारत इंस्टाग्राम के लिए दुनिया का सबसे बड़ा यूजर बेस है, और कंपनी यहां सोशल कनेक्शन व सेफ्टी के बीच बैलेंस बनाना चाहती है।

Instagram Map का यह नया रूप इस दिशा में एक कदम है - जहां यूज़र डेटा सुरक्षित रहेगा, और सोशल डिस्कवरी और इंटरएक्शन दोनों सहज होंगे।

Instagram Map का भारतीय संस्करण सिर्फ एक फीचर अपडेट नहीं है - यह प्लेटफ़ॉर्म के लिए एक प्राइवेसी-फर्स्ट सोशल मैपिंग टूल की दिशा में कदम है। अब भारतीय यूजर न सिर्फ दोस्तों की गतिविधियों को देख सकेंगे, बल्कि अपनी लोकेशन पर पूरी तरह नियंत्रण भी रख पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram Expands Map Feature to India with New Privacy Controls and Real-Time Location Sharing
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X