Instagram New Feature: इंस्टाग्राम ने पेश किया 'टेक ए ब्रेक' फीचर, जानें कैसे करेगा काम?
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम (Instagram) ने मंगलवार को एक फीचर पेश किया है जो टीनएजर से फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म से ब्रेक लेने (Take A Break) को प्रोत्साहित करता है। साथ ही अन्य टूल्स भी पेश किए जिससे युवा यूजर्स हार्मफुल कंटेंट बच सकें। वर्तमान में यूजर्स सोशल मीडिया पर काफी समय बिताते हैं, इस कारण इस फीचर से यूजर्स कुछ समय सोशल मीडिया से दूर रह सकेंगे। तो आइए जानते है Instagram के इस नए टेक ए ब्रेक फीचर के बारे में विस्तार से, यह जानने की कोशिश करेंगे कि यह कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे होंगे।

Instagram ने पेश किया टीनएजर के लिए Take A Break का नया फीचर
इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि पहले घोषित "टेक ए ब्रेक" फीचर टीनएजर को स्क्रॉल से रोकने को प्रोत्साहित करता है यदि वे कुछ समय इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल कर रहे हैं तो।
उन्होंने कहा कि Instagram का Take A Break फीचर अभी मंगलवार को यूएस, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो चुका है और अगले साल की शुरुआत में दुनिया के बाकी हिस्सों में भी इसको शुरू कर दिया जाएगा। इस फीचर से टीनएजर इंस्टाग्राम से थोड़ी दूरी बनाए रख सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रेक लेना ठीक है, क्योंकि लगातार सोशल मीडिया पर समय देने के कई दुष्प्रभाव भी हैं।
साथ ही इस ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि युवा यूजर्स इस फीचर के बारे में नोटिफिकेशन को देख सकेंगे और ज्यादा ब्रेक लेने के लिए रिमाइंडर को सेट कर सकेंगे।
सितंबर में की थी Instagram ने टेक ए ब्रेक फीचर की घोषणा
गौरतलब हो कि मेटा (पहले फेसबुक) के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने सितंबर में इस फीचर का ऐलान किया था और कहा था कि ये टेक ए ब्रेक का फीचर जल्द ही यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा जिससे यूजर्स सोशल मीडिया से थोड़ा समय दूर रह सकेंगे।
बता दें कि जब से TikTok बैन हुआ है और इंस्टाग्राम ने शॉर्ट वीडियो का फीचर जोड़ा है उसके बाद से ही यूजर्स इस प्लेटफॉर्म को काफी ज्यादा समय दे रहे हैं। इस कारण अब यह फीचर टीनएजर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है, क्योंकि Instagram पहले से ही चाइल्ड सेफ्टी को लेकर आलोचनाओं का सामना करता आ रहा हैं।
वहीं फोटो-वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) ने इस साल कई अन्य फीचर्स भी पेश किए हैं। हाल ही में इसने इंस्टाग्राम मैसेज में सेल्फी स्टिकर्स भेजने के फीचर को रोल आउट किया था। इसमें यूजर्स खुद के फोटो को स्टिकर्स के रूप में भेज सकते हैं।
साथ ही कई अन्य फीचर्स भी पेश किए है जिसमें से एक स्टोरी में सभी के लिए लिंक लगा सकते हैं। इससे पहले यह फीचर उन लोगों के लिए ही उपलब्ध था जिनके 10 हजार या वेरिफाइड अकाउंट था वो ही स्वाइप अप वाली स्टोरी लगा सकते थे, लेकिन अब यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया हैं।
साथ ही Instagram आने वाए दिनों में कई अन्य नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है जो बीटा में रोल आउट करने के बाद सभी के लिए लाइव किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







