Instagram ने पेश किया क्विट मोड; जाने कैसे करता है काम

Instagram लगातार अपने ऐप में कोई न कोई बदलाव कर रहा है। जी हां इंस्टाग्राम ने लोगों को फोकस करने में मदद करने और उन्हें दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ लिमिट तय करने के लिए 'क्विट मोड' ऐप लॉन्च किया है। एक बार जब Instagram यूजर्स मोड को अपने फोन में सपोर्ट कर लेते हैं, तो उन्हें कोई मैसेज नहीं मिलेगा, वहीं उनकी प्रोफ़ाइल में आने वाले मैसेज 'साइलेंट में' में बदल जाएगी। वहीं जब कोई यूजर्स को डीएम करेगा तो ऐप ऑटोमैटिक तरीके से एक ऑटो मैसेज भेजेगा।
बता दे कि 19 जनवरी से यूएस , यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में क्वाइट मोड सभी के लिए मौजूद हो जाएगा । जबकि और देशों में इसे जल्द ही मौजूद कराया जाएगा। Quiet Mode के अलावा, Instagram अन्य सुविधाओं के साथ भी आया है। चलिए जानते हैं।
लोगों को Instagram पर दिखाई देने वाले कंटेंट पर ज्यादा कंट्रोल देने के लिए , ऐप ने नई फैसिलिटी पेश की हैं जो लोगों को यह बताने का परमिशन देती हैं कि वे किस कंटेंट की सिफारिश नहीं करना चाहते हैं। चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स।

प्राइवेसी सेटिंग्स से कर सकेंगे हाइड
अब आप एक्सप्लोर में कंटेंट के कई पार्ट को हाइड करने का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, जब आप एक्सप्लोर में देखी गई किसी भी पोस्ट पर 'Not Interested' सेलेक्ट करते हैं, तो ऐप आपको इस तरह के कंटेंट को सभी जगहों पर आगे बढ़ने से रोकेगा।
स्पेसिफिक वर्ड को भी कर सकते हैं हाइड
जबकि आप पहले से ही स्पेसिफिक वर्ड वाली टिप्पणियों और डीएम को हाइड कर सकते हैं। इंस्टाग्राम अब इस फैसिलिटी का विस्तार कर रहा है ताकि आप उन सिफारिश पोस्टों पर लागू कर सकें, जिन्हें आप पूरे ऐप में देख सकते हैं। एक शब्द या शब्दों की लिस्ट, इमोजी या हैशटैग जोड़ें, जिनसे आप बचना चाहते हैं। जैसे फिटनेस, रेसिपी, इंस्टाग्राम कैप्शन और हैशटैग में उन शब्दों के साथ कंटेंट की सिफारिश नहीं करेगा। आप इसे प्राइवेसी सेटिंग्स के हिडन वर्ड्स सेक्शन में एक्सेस कर सकते हैं।
माता-पिता रख सकेंगे अपने बच्चों पर नजर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में Instagram ने माता-पिता के लिए एक प्राइवेसी और अकाउंट सेटिंग के साथ अपने बच्चों की Instagram सेटिंग देखने की एबिलिटी जोड़ी है। अगर बच्चे कोई सेटिंग अपडेट करते हैं, तो माता-पिता को एक मैसेज मिलेगा, ताकि वे बदलाव के बारे में अपने बच्चों से बात कर सकें। माता-पिता अब उन अकाउंट को भी देख सकते हैं जिन्हें उनके बच्चों ने ब्लॉक किया है।


Click it and Unblock the Notifications








