अब Teen यूजर्स को मिलेगा Insta को अपनी Personality के हिसाब से सजाने का मौका; जानें क्या नया फीचर
Meta का फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram अब अपने Teen Users को एक नया और पर्सनल एक्सपीरियंस देने जा रहा है। प्लेटफॉर्म ने सोमवार को एक दिलचस्प अपडेट जारी किया है, जिसमें किशोर यूजर्स अब अपने ऐप आइकन को छह अलग-अलग डिजाइनों में से चुन सकते हैं।
ये फीचर सिर्फ Teen Accounts के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर जारी किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

हर मूड के लिए एक वाइब
Instagram ने अपने नए कस्टम आइकन को बेहद क्रिएटिव तरीके से डिज़ाइन कराया है। ये छह डिजाइन हैं।
- Fire
- Floral
- Chrome
- Cosmic
- Slime
- Classic
इन सभी को प्रसिद्ध इलस्ट्रेटर Carlos Oliveras Colom (@doncarrrlos) और Instagram की डिज़ाइन टीम ने मिलकर तैयार किया है। इनका मकसद है कि टीनेजर्स अपने ऐप को अपनी 'पर्सनालिटी' और मूड के हिसाब से सजाएं, ताकि हर बार इंस्टाग्राम खोलने पर एक नई वाइब महसूस हो।
कैसे मिलेगा फीचर
यह फीचर यूजर के लिए उपलब्ध है और इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। Teen Users अपने Instagram होम स्क्रीन पर "Instagram" लोगो पर टैप करें, और वहीं से अपने पसंदीदा आइकन को सेलेक्ट कर सकते हैं।
यह फीचर फिलहाल Teen Accounts तक सीमित है, जिससे युवा यूजर्स को एक सुरक्षित और पर्सनल स्पेस मिल सके।
पर्सनल एक्सप्रेशन और सेफ सोशल स्पेस पर फोकस
Instagram लगातार अपने प्लेटफॉर्म को कंटेंट सेफ्टी और क्रिएटिव एक्सप्रेशन के बीच बैलेंस करने की दिशा में काम कर रहा है। Diwali-थीम वाले स्टोरी इफेक्ट्स और Edits ऐप अपडेट के बाद, ये नया फीचर कंपनी की "कनेक्शन के साथ कस्टमाइज़ेशन" स्ट्रेटेजी को और मज़बूत करता है।
Meta का फोकस अब सिर्फ कंटेंट शेयरिंग पर नहीं, बल्कि इस बात पर भी है कि यूज़र्स अपने डिजिटल स्पेस को अपनी पहचान और वाइब के हिसाब से ढाल सकें।
इस फीचर पर बोलते हुए इलस्ट्रेटर Carlos Oliveras Colom ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मुझे यह अवसर मिला कि मैं Instagram के लिए कुछ फन डिज़ाइन्स ला सकूं। अगर मैं खुद एक टीनेजर होता, तो हर दिन अपना ऐप आइकन बदलता, ताकि यह दिखा सकूं कि मेरा मूड क्या है या आज का वाइब कैसा है।
दूसरे प्लेटफॉर्म से बेहतर
जहां दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स को सीमित थीम्स या कलर मोड्स देते हैं, वहीं Instagram ने टीनेजर्स को डिजिटल आइडेंटिटी कस्टमाइज़ेशन की आज़ादी दी है। यह फीचर न सिर्फ ऐप के विज़ुअल लुक को बदलता है, बल्कि यूजर्स को अपने मूड, कल्चर और स्टाइल को टेक्नोलॉजी के ज़रिए एक्सप्रेस करने का मौका भी देता है।
Instagram का यह कदम दिखाता है कि प्लेटफॉर्म अब सिर्फ फोटो और रील्स की जगह नहीं रहा। यह युवा पीढ़ी की डिजिटल पहचान का हिस्सा बन चुका है। नए ऐप आइकन का यह अपडेट छोटा बदलाव लग सकता है, लेकिन इसके जरिए Instagram ने यह संदेश साफ़ दे दिया है कि सोशल मीडिया अब केवल शेयरिंग का नहीं, सेल्फ-एक्सप्रेशन का प्लेटफॉर्म बन रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








