Instagram ने क्रिएटर्स के लिए लॉन्च किया ब्रॉडकास्ट चैनल्स, जाने कैसे करेगा काम

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर 'ब्रॉडकास्ट चैनल' की अनाउंसमेंट की है। ब्रॉडकास्ट चैनल टेलीग्राम जैसे चैनल हैं जो आपको अपने फॉलोअर्स के साथ जरूरी जानकारी शेयर करने का पर्मिशन देते हैं।
मेटा मौजूदा समय में यूएस में चुनिंदा क्रिएटर के साथ मिलकर इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है और जल्द ही इसे सभी लोगों के लिए भी पेश किया जाएगा। इसके बाद, चैनल अन्य मेटा-स्वामित्व वाले ऐप जैसे फेसबुक और मैसेंजर तक भी पहुंचे हासिल करेगा।
Instagram ब्रॉडकास्ट चैनल और कुछ नहीं बल्कि टेलीग्राम चैनल हैं
बता दें कि मेटा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के लिए नए ब्रॉडकास्ट चैनल की अनाउंसमेंट करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया । ब्रॉडकास्ट चैनल उन क्रिएटर और अकाउंट के लिए हैं जो अपने फॉलोअर्स के साथ जानकारी शेयर करना चाहते हैं।
इसे डेमो करने के लिए मार्क जुकरबर्ग ने खुद इंस्टाग्राम पर एक चैनल बनाया था। इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल आपको टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और यहां तक कि वॉयस नोट्स में भी जानकारी शेयर करने देता है। जो लोग चैनल से जुड़े हैं, वे शेयर की गई जानकारी पर फीडबैक दे सकते हैं।

इंस्टाग्राम टेलीग्राम से थोड़ा अलग
इसके अलावा, 'ब्रॉडकास्ट चैनल' क्रिएटर पोल भी पोस्ट कर सकता है, जहां लोग वोट कर सकते हैं। यह सहायक होगा, उदाहरण के लिए, गायक या बैंड जो अपने म्यूजिक कार्यक्रम के लिए अगला शहर सेलेक्ट करना चाहते हैं। यह बिल्कुल टेलीग्राम चैनल जैसा लगता है। हालाँकि, टेलीग्राम से थोड़ा अलग है, वहीं इंस्टाग्राम सोशल मीडिया ऐप है।
नया चैनल बनाने पर मिलेगा नोटिफिकेशन
Instagram पर, अगर आप किसी क्रिएटर को फॉलो करते हैं और वह अपना पहला चैनल बनाता है, तो आपको एक बार का नोटिफिकेशन मिलेगा, इस नोटिफिकेशन से आप उसके चैनल से जुड़ सकते हैं। फिर, आप सभी अपडेट पाने के लिए चैनल से जुड़ सकते हैं।
अगर आप इसे नहीं लेना चाहते हैं, तो आपको चैनल से जुड़ने की जरुरत नहीं है, लेकिन आपको चैनल में क्रिएटर से कोई अपडेट नहीं मिलेगा और आप शेयर की गई जानकारी पर फीडबैक नहीं दे सकते।


Click it and Unblock the Notifications








