Home
Apps

क्रिएटर्स की हुई मौज, अब Instagram पर DM मैसेज रिक्वेस्ट को करें फिल्टर

Instagram का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए खुशखबरी है। दरअसल, कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो कि क्रिएटर्स और बिजनेस करने वालों के लिए बातचीत को आसान बनाने पर काम करेगा।

हमें लगातार इंस्टाग्राम में नए-नए अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं, जो कि यूजर्स को एक अलग एक्सपीरियंस देने में मदद कर रहे हैं। फिर चाहे स्टोरी को क्रिएटिव बनाना हो या फिर रील्स को पोस्ट करना हो, सब कुछ इसमें बड़ी आसानी से किया जा सकता है। ऐसे में नया फीचर भी यूजर्स को एक अलग एक्सपीरियंस देने के लिए लॉन्च किया गया है।

Instagram पर DM मैसेज को फिल्टर करने वाला फीचर लॉन्च

नए फीचर की मदद से क्रिएटर्स DM में मिलने वाले अन्य लोगों की मैसेज रिक्वेस्ट को अकाउंट के टाइप के आधार पर फिल्टर कर सकेंगे, जिसके बाद उन्हें सभी मैसेज को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या होंगे Instagram के नए फीचर के लाभ

एक वीडियो में Instagram के चीफ एडम मोसेरी ने क्रिएटर्स के लिए DM में छंटाई और फिल्टरिंग फीचर्स को पेश करने की पुष्टि की है। यानी की क्रिएटर्स अब मैसेज रिक्वेस्ट को दो कैटेगिरी के आधार पर छांट सकते हैं। यदि वे केवल स्पेशल अकाउंट्स से आए मैसेज की रिक्वेस्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए कंपनी उन्हें फिल्टरिंग ऑप्शन दे रही है।

अब क्रिएटर्स डीएम में मैसेज रिक्वेस्ट को देख सकते हैं। यह नया फीचर क्रिएटर्स को आसानी से उन मैसेज को सर्च करने में मदद करेगा, जिन्हें आप देखना चाहते हैं और जो आपके लिए जरूरी हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram company has launched a new feature for its users, which will work on making conversation easier for creators and businesses.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X