Home
Apps

Instagram ला रहा नए फीचर्स; Reels और Location Sharing से और गहरा होगा आपके दोस्तों का कनेक्शन

Meta का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने एक बार फिर अपने यूजर्स को चौंकाते हुए कुछ ऐसे नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो न सिर्फ कंटेंट शेयरिंग को आसान बनाएंगे, बल्कि दोस्तों के साथ जुड़ाव को भी नए स्तर पर ले जाएंगे।

इन नए अपडेट्स का मकसद सिर्फ सोशल शेयरिंग नहीं, बल्कि यूजर्स के बीच की डिजिटल दोस्ती को और मजबूत करना है। आइए जानें इन फीचर्स में क्या खास है और कैसे ये आपकी Instagram एक्सपीरियंस बदल सकते हैं।

बड़े कमाल के हैं Instagram के नए फीचर्स

अब Reels और पोस्ट को करें Repost

Instagram अब यूज़र्स को पब्लिक Reels और पोस्ट को रीपोस्ट करने की सुविधा दे रहा है। यानी अब आपको जो भी Reel या फोटो पसंद आए, उसे आप अपनी प्रोफाइल पर रीपोस्ट कर सकते हैं। ये रीपोस्ट आपके प्रोफाइल के एक डेडिकेटेड टैब में दिखेगा, जिससे आपके फॉलोअर्स आसानी से देख सकें कि आप क्या पसंद कर रहे हैं।

अब तक यूज़र्स को स्क्रीनशॉट या थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद लेनी पड़ती थी किसी पोस्ट को दोबारा दिखाने के लिए, लेकिन अब Instagram खुद ये सुविधा दे रहा है। इससे माइक्रो-इन्फ्लुएंसर्स को भी ऑर्गेनिक रीच मिल सकेगी, क्योंकि ओरिजिनल क्रिएटर का नाम रीपोस्ट में क्रेडिट के साथ जुड़ा रहेगा।

Instagram Map: अब दिखेगा कौन कहां है!

Instagram ने एक नया फीचर Instagram Map लॉन्च किया है , जो यूजर्स को काफी कस्टमाइज़ेशन के साथ अपने लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है। आप तय कर सकते हैं कि लोकेशन किस दोस्त या ग्रुप को दिखानी है, किन जगहों पर लोकेशन शेयर नहीं करनी है, और इसे पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं।

खास बात ये है कि पेरेंटल कंट्रोल भी इसमें ऐड किया गया है। अगर कोई टीनेजर लोकेशन शेयर करता है, तो पैरेंट्स को उसकी जानकारी मिलती है और वो परमिशन कंट्रोल कर सकते हैं।

यह फीचर न केवल सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, बल्कि यह Instagram को एक ट्रैवल या लोकल डिस्कवरी टूल में भी बदल रहा है। अब आप अपने दोस्तों या फेवरेट क्रिएटर्स के द्वारा टैग की गई जगहों जैसे कोई नया कैफे, ट्रेकिंग पॉइंट या फेस्टिवल स्पॉट को देख सकते हैं ।

Reels में आया 'Friends' Tab

Instagram Reels में अब एक नया टैब जोड़ा गया है - "Friends", जिसमें आप देख सकते हैं कि आपके दोस्त किन Reels को देख रहे हैं, लाइक कर रहे हैं या शेयर कर रहे हैं। साथ ही, Blends के ज़रिए आपको ऐसे कंटेंट भी दिखाए जाएंगे जो आपके और आपके दोस्तों के कॉमन इंटरेस्ट पर आधारित होंगे। आप चाहें तो अपनी एक्टिविटी को हाइड या म्यूट भी कर सकते हैं।

यह फीचर Instagram को एक सोशल रेकमेंडेशन प्लेटफॉर्म बना रहा है, जहां एलगोरिदम से ज्यादा दोस्ती की पसंद मायने रखती है। अब यूज़र कंटेंट को दोस्तों की नजरों से देख पाएंगे, जिससे एंगेजमेंट बढ़ने के पूरे चांस हैं।

उपलब्धता और आगे की प्लानिंग

Repost फीचर अभी सभी के लिए उपलब्ध है। Instagram Map अभी अमेरिका में शुरू हो चुका है और जल्द ही दुनिया भर में आएगा। Friends Tab की बात करें तो ग्लोबल रोलआउट प्रक्रिया पहले से ही जारी है।

Instagram के ये तीन नए फीचर्स न केवल यूज़र एक्सपीरियंस को बढ़ा रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया को ज़्यादा "सोशल" बना रहे हैं। Repost से कंटेंट की रीच बढ़ेगी, Map से ट्रांसपेरेंसी और सेफ्टी, और Friends Tab से दोस्ती में और गहराई।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram Launches Reposts, Friends Reels Tab & Map Strengthening Real-Time Social Connections
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X