Home
Apps

Instagram पर है 1000 फॉलोअर्स से कम तो यूज नहीं कर सकेंगे ये खास फीचर; छोटे क्रिएटर्स को होगी परेशानी

Instagram Live Update 2025: Instagram दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इस फ्लेटफॉर्म ने कई नए क्रिएटर्स को अपने टैलेट को शोकेस करने और उससे पैसे कमाने में मदद की है। इसमें प्लेटफॉर्म के कई फीचर्स बहुत मददगार साबित हुए है और ऐसा ही एक फीचर लाइव भी है, लेकिन अब लाइव को लेकर कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फॉलोअर्स से जुड़ना या अपने कंटेंट को रियल टाइम में प्रमोट करना अब इतना आसान नहीं रहेगा।

मेटा (Meta) ने इंस्टाग्राम पर चुपचाप एक नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब केवल वे पब्लिक अकाउंट्स ही लाइव जा सकेंगे, जिनके पास कम से कम 1,000 फॉलोअर्स हैं। यह अपडेट भारत में Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए एक्टिव है और सबसे पहले इसे इंस्टाग्राम हेल्प सेंटर पर देखा गया।

क्या आपके लिए भी नहीं काम करेगा Instagram का ये फीचर

अगर आप इन नई शर्तों को पूरा किए बिना लाइव जाने की कोशिश करेंगे, तो आपको यह मैसेज दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा, 'हमने इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरी शर्तें बदल दी हैं। सिर्फ़ 1,000 या उससे ज़्यादा फ़ॉलोअर वाले पब्लिक अकाउंट ही लाइव वीडियो बना पाएंगे।'

छोटे क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए बड़ा झटका

इस नए नियम का सबसे ज्यादा असर उन छोटे क्रिएटर्स और लोकल बिजनेस पर पड़ेगा, जो अब तक इंस्टाग्राम लाइव का इस्तेमाल करके अपने फॉलोअर्स से जुड़ते थे या अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज को प्रमोट करते थे। लो फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर्स के लिए यह कदम बड़ा झटका है, क्योंकि कई लोग नियमित लाइव सेशन के जरिए ही अपनी ऑडियंस बना रहे थे।

लोकल बिजनेस जो सीमित बजट में सोशल मीडिया का फायदा उठाते थे, अब अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम लाइव का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह कदम छोटे क्रिएटर्स की ग्रोथ को स्लो कर सकता है, क्योंकि लाइव इंटरैक्शन नए फॉलोअर्स जोड़ने का एक असरदार तरीका था।

क्यों लगाया गया यह बैन?

इंस्टाग्राम ने ऑफिशियल रूप से कोई कारण नहीं बताया, लेकिन सोशल मीडिया एनालिस्ट्स मानते हैं कि इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं।

सिक्योरिटी और मॉडरेशन: कम फॉलोअर्स वाले अकाउंट्स पर फेक लाइव या स्पैम कंटेंट की संभावना ज्यादा होती है।

क्वालिटी कंटेंट कंट्रोल: इंस्टाग्राम शायद उन लाइव सेशंस की संख्या कम करना चाहता है जो कम व्यूअर्स और कम एंगेजमेंट के कारण बेअसर रहते हैं।

टिकटॉक की स्ट्रैटेजी: टिकटॉक पर भी 1,000 फॉलोअर्स का नियम है। इंस्टाग्राम शायद कॉम्पिटिशन प्लेटफॉर्म्स के पैटर्न को फॉलो कर रहा है।

यूजर्स पर क्या होगा असर

- इस नए नियम के बाद छोटे क्रिएटर्स को अब रिकॉर्डेड कंटेंट, रील्स और स्टोरीज पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

- रील्स और शॉर्ट वीडियो अभी भी पब्लिक और प्राइवेट दोनों अकाउंट्स के लिए ओपन हैं, इसलिए वही ग्रोथ का नया जरिया बन सकते हैं।

- जो लोग छोटे बिजनेस चलाते हैं, उन्हें कोलैबोरेशन और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग पर शिफ्ट होना पड़ सकता है।

- लाइव का ऑप्शन बंद होने से डायरेक्ट ऑडियंस इंटरैक्शन कम होगा, जिससे कस्टमर एंगेजमेंट स्ट्रैटेजी पर असर पड़ सकता है।

अन्य प्लेटफॉर्म्स पर क्या नियम?

टिकटॉक: इस प्लेटफॉर्म पर पहले से ही 1,000 फॉलोअर्स का नियम है।

यूट्यूब: यह केवल 50 सब्सक्राइबर्स पर भी मोबाइल लाइव की अनुमति देता है।

इंस्टाग्राम: अब छोटे क्रिएटर्स को सीधे बायपास कर रहा है, जिससे कई लोग यूट्यूब शॉर्ट्स या टिकटॉक की तरफ शिफ्ट हो सकते हैं।

इंस्टाग्राम का यह कदम दिखाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स अब क्वालिटी और कंट्रोल को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि यह कदम छोटे क्रिएटर्स और स्टार्टअप्स के लिए चैलेंज है, लेकिन इसे कंटेंट स्ट्रैटेजी बदलने का मौका भी माना जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram Live New Restriction ; Impact on Small Creators & Growth Strategy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X