Home
Apps

Instagram Trail Reels: अब अपलोड करने से पहले जानें रील्स वायरल होगी या नहीं, इन यूजर्स को होगा फायदा

शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म Instagram आज सबसे अधिक लॉकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। इसका इस्तेमाल आज की हर जनरेशन कर रही है। इसी वजह से कंपनी अपने इस प्लेटफॉर्म में कुछ ना कुछ नया अपडेट जोड़ती रहती है, ताकि यूजर्स को कुछ अलग सा एक्सपीरियंस लेने में मदद मिले।

ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जिसके जरिए लाखों लोग इससे जबरदस्त कमाई कर रहे हैं। लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी रील्स वायरल नहीं होती है। इन यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर Instagram एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जिसकी मदद से आप पहले ही पता लगा सकेंगे कि रील्स वायरल होगी या नहीं।

अब Instagram पर अपलोड करने से पहले जानें रील्स वायरल होगी या नहीं

Instagram Trail Reels फीचर

अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए Trail Reels फीचर लेकर आई है। ये फीचर प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी यूजफुल हो सकता है। इस फीचर की मदद से रील्स को वायरल करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, आपको अपने फॉलोवर्स बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Trail Reels फीचर्स यूजर्स को अपनी रील्स को अपने फॉलोवर्स के साथ-साथ नॉन फॉलोवर्स को भी शेयर करने का भी ऑप्शन देता है। अगर नॉन फॉलोवर्स के बीच में आपकी रील्स बेहतरीन परफॉर्म्स करती है, तो इससे आपको आसानी से पता लग जाएगा कि आपकी रील्स वायरल होगी या नहीं।

प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स की होगी मदद

Instagram के हेड Adam Mosseri की तरफ से इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस फीचर को खासतौर पर प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए पेश किया है। इस फीचर का काम रील्स वायरल करने में यूजर्स की हेल्प करना है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स रील्स अपलोड करने के पहले ही पता लगा सकेंगे कि आपकी रील्स वायरल होगी या नहीं।

यदि रील्स अपलोड करते समय ट्रायल के दौरान आपकी रील बेहतर परफॉर्म करती है, तो आप 72 घंटे बाद अपने सभी फॉलोवर्स के साथ इसे शेयर कर सकेंगे। वहीं, अगर नॉन फॉलोवर्स के बीच आपकी रील अच्छा परफॉर्म नहीं करती है, तो आप इसे ड्रॉप भी कर सकते हैं। आपके पास ड्रॉप का भी ऑप्शन होगा।

नए फीचर को यूज करने के लिए आपको एक नया टॉगल भी मिलेगा। रील्स पोस्ट करते समय आपको ट्रायल रील्स का ऑप्शन भी मिलेगा, जिसकी मदद से आप पहले से ही अपलोड रील्स को ट्रायल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now Instagram has brought Trail Reels feature for its users. This feature can be very useful for professional content creators. With the help of this feature, it will help in making the reels viral.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X