Instagram Reels में अब 30 सकेंड तक वीडियो बनाने का फीचर हुआ शामिल
टिकटॉक के बैन होने के बाद बहुत सारे ऑप्शन भारतीय मार्केट में आ गए हैं। उनमें से एक मजेदार प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भी पेश किया है, जिसका नाम Instagram Reel है। इस नए प्लेटफॉर्म में अब एक नया फीचर जोड़ा गया है। इंस्टाग्राम रील अपडेट के जरिए अब यूज़र्स 30 सकेंड तक की लंबी वीडियो बना सकते हैं। इससे पहले इस प्लेटफॉर्म पर 30 सकेंड तक वीडियो बनाने का फीचर नहीं दिया गया था। अभी तक इस प्लेटफॉर्म में सिर्फ 15 सकेंड तक की ही वीडियो बनाई जा सकती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।

इंस्टाग्राम रील्स में आया नया फीचर
इंस्टाग्राम रील्स के आने के बाद अब टाइमर का टाइम भी बढ़ाकर 10 सकेंड कर दिया गया है। इसके अलावा आप इस प्लेटफॉर्म से बनाने वाले वीडियो को ट्रिम भी कर सकते हैं। आप अपनी इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को बनाने के दौरान आप उसमें कैप्चर किए गए फालूत क्लिप्स को डीलिट भी कर सकते हैं। इसके अलावा भी कहा जा रहा है कि कंपनी इंस्टाग्राम रील्स में कुछ नए अपडेट्स को शामिल करने जा रही है।
इंस्टाग्रम रील्स में कैसे बनाएं अपडेट
इंस्टाग्राम ने ट्वीट करके अपने इस अपडेट के बारे में जानकारी दी है। आप इंस्टाग्राम के रील्स में अपने फोन में पहले से ही सेव वीडियो को आपस में जोड़कर रील्स बना सकते हैं। वहीं अपनी पंसद का मनचाहा गाना उसमें जोड़कर अपलोड कर सकते हैं। टिकटोक बैन होने के तुंरत बाद ही कई ऐप्स बनाने वाली कंपनियों ने टिकटोक के समान ऐप्स को पेश किया था।
इंस्टाग्राम रील्स को टक्कर देने के लिए तैयार यूट्यूब शॉर्ट
हालांकि इंस्टाग्राम का नया फीचर लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है। इस फीचर को इंस्टाग्राम ने अपने ऐप में अलग से एक सेक्शन भी दिया है जिसके चलते इसका इस्तेमाल करना सभी यूजर्स के लिए काफी आसान हो जाता है। इंस्टाग्राम की ही तरह यूट्यूब ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म बनाया है, जिसका नाम यूट्यूब शॉर्ट है।


Click it and Unblock the Notifications








