Home
Apps

Instagram ने दुबारा लॉन्च किया ये फीचर, अब पोस्ट को आसानी से शेयर कर सकेंगे स्टोरी में

Instagram जो दुनिया का सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाले इस फोटो शेयरिंग प्लेटफार्म पर करोड़ों यूजर हैं। हालांकि इस प्लेटफार्म पर यूजर्स की संख्या तब ज्यादा बढ़ी जब टिक टॉक जैसे चाइनीस शॉर्ट वीडियो ऐप्स भारत में बैन किए गए थे। इसके बाद से ही इस प्लेटफार्म पर यूजर्स की संख्या काफी गुना बढ़ी है। साथ ही Instagram अपने प्लेटफ़ॉर्म पर नए-नए फीचर्स के साथ टेस्टिंग करता रहता है।

Instagram ने दुबारा लॉन्च किया ये फीचर, अब पोस्ट को आसानी से शेयर कर सकेंगे स्टोरी में

इसी दौरान एक फीचर कुछ समय पहले Instagram ने रोल आउट किया था लेकिन अब उसको दुबारा पहले जैसा कर दिया है। तो जानते है इसके पीछे का कारण।

Instagram ने फिर से रोल आउट किया यह पुराना फीचर

दरअसल हम बात कर रहे है इंस्टाग्राम के स्टोरी शेयर के फीचर की। जैसा कि आपको बता दें कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट मिलती थी और उसको अगर हमें अपनी स्टोरी में लगाना होता था तो हमें अपनी स्टोरी में क्लिक करना पड़ता था और वहां Reshare के ऑप्शन पर जाकर जिसको स्टोरी में लगाना है उसको लगा सकते थे।

हालांकि इस फीचर से बहुत से यूजर्स परेशान थे क्योंकि कई यूजर्स को इसके बारे में जानकारी ही नहीं थी कि किसी पोस्ट को अपने स्टोरी में कैसे शेयर करना है।

इससे पहले किसी भी पोस्ट के नीचे शेयर का आइकॉन मिलता था, उस पर क्लिक करके उसको किसी यूजर के साथ या अपने अकाऊंट में उसको शेयर किया जा सकता था, लेकिन बीच में इस नए फीचर के कारण बहुत से यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी और अब आखिरकार पुराने फीचर को दुबारा रोल आउट कर दिया है।

यानी अब आप पहले जैसे किसी पोस्ट के शेयर के आइकॉन पर क्लिक करते ही अपने स्टेटस में उसको शेयर कर पाएंगे।

इस प्रकार Instagram जो अपने प्लेटफॉर्म को यूजर्स के लिए और अनुकूलित बनाने के लिए हमेशा नए नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram relaunched this feature for post sharing in the story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X