Home
Apps

Instagram का बड़ा अपडेट; अब Reels होंगे 5 भारतीय भाषाओं में डब, नए देसी फॉन्ट्स भी लॉन्च

भारत में कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या तेjजी से बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए Instagram लगातार नए फीचर्स ला रहा है। अब इसी कड़ी में Instagram ने भारतीय क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा अपडेट रोलआउट कर दिया है, जिसकी घोषणा पिछले साल नवंबर 2025 में मुंबई में हुए House of Instagram इवेंट के दौरान की गई थी।

यह अपडेट अब देशभर के यूजर्स के लिए लाइव हो रहा है और इसका सीधा फायदा उन क्रिएटर्स को मिलेगा जो अपनी पहुंच को भाषाओं की सीमाओं से बाहर ले जाना चाहते हैं।

Instagram का बड़ा अपडेट; अब Reels होंगे 5 भारतीय भाषाओं में डब

Reels होंगे भारतीय भाषाओं में डब

Meta AI की मदद से Instagram और Facebook Reels के लिए अब AI Translation और Dubbing फीचर को 5 नई भारतीय भाषाओं तक बढ़ा दिया गया है। अब क्रिएटर्स अपने Reels को इन भाषाओं में ट्रांसलेट और डब कर सकते हैं।

  • बंगाली
  • तमिल
  • तेलुगु
  • कन्नड़
  • मराठी

पहले यह फीचर केवल कुछ इंटरनेशनल और सीमित भाषाओं तक था, लेकिन अब इसका दायरा काफी बढ़ गया है। खास बात यह है कि यह टूल सिर्फ शब्दों का अनुवाद नहीं करता, बल्कि क्रिएटर की आवाज़ और टोन को भी बरकरार रखता है, जिससे वीडियो नकली या रोबोटिक नहीं लगते।

Lip-Sync फीचर से मिलेगा नैचुरल लुक

Instagram का यह AI टूल एक कदम आगे जाकर lip-sync फीचर भी देता है। इसका मतलब यह है कि जब वीडियो को किसी दूसरी भाषा में डब किया जाता है, तो ऑडियो को चेहरे की मूवमेंट के साथ सिंक कर दिया जाता है। इससे Reels ज्यादा नैचुरल और प्रोफेशनल दिखाई देते हैं, जो ऑडियंस एंगेजमेंट बढ़ाने में मदद करता है।

फिलहाल Instagram Reels और Facebook Reels को इन भाषाओं में डब किया जा सकता है;

  • English
  • Hindi
  • Spanish
  • Portuguese
  • Bengali
  • Tamil
  • Telugu
  • Kannada
  • Marathi

Instagram पर आए नए भारतीय फॉन्ट्स

सिर्फ ऑडियो ही नहीं, बल्कि टेक्स्ट के मामले में भी Instagram ने भारतीय क्रिएटर्स के लिए बड़ा कदम उठाया है। Meta अब देवनागरी और बंगाली-असमिया स्क्रिप्ट को सपोर्ट करने वाले नए फॉन्ट्स ला रहा है। इन फॉन्ट्स की मदद से क्रिएटर्स अब:

  • हिंदी
  • मराठी
  • बंगाली
  • असमिया

भाषाओं में टेक्स्ट और कैप्शन को ज्यादा आकर्षक तरीके से डिजाइन कर पाएंगे। यह अपडेट सबसे पहले Android डिवाइसेज़ पर रोलआउट किया जा रहा है।

नए भारतीय फॉन्ट्स कैसे इस्तेमाल करें?

नए फॉन्ट्स का इस्तेमाल करना बेहद आसान है:

  • Instagram पर Reel या Story एडिट करते समय "Text" पर टैप करें
  • "Aa" आइकन पर क्लिक करके फॉन्ट्स की लिस्ट खोलें
  • जिन डिवाइसेज की भाषा देवनागरी या बंगाली-असमिया सेट है, वहां ये फॉन्ट्स अपने आप दिखेंगे
  • अन्य यूजर्स "All Fonts" सेक्शन में जाकर भाषा के हिसाब से फॉन्ट्स फिल्टर कर सकते हैं

क्रिएटर्स के लिए Meta के और AI टूल्स

Meta ने बताया कि यह अपडेट्स हाल ही में लॉन्च किए गए कई अन्य क्रिएटर-फ्रेंडली फीचर्स का हिस्सा हैं। इनमें शामिल हैं।

  • Instagram Stories में फोटो और वीडियो को AI से restyle करना
  • Meta AI की मदद से छोटे-बड़े एडिट्स
  • Bulk caption editing
  • वीडियो को reverse करना
  • फोटो को lip-sync से animate करना
  • 400 से ज्यादा नए sound effects

कब से मिलेंगे ये फीचर्स?

  • Reels AI Translation, Dubbing और Lip-Sync: आज से रोलआउट शुरू
  • नए भारतीय फॉन्ट्स: Android पर अगले कुछ दिनों में उपलब्ध

कुल मिलाकर, Instagram का यह अपडेट भारतीय क्रिएटर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। भाषाई बाधाएं कम होंगी, रीच बढ़ेगी और कंटेंट अब पहले से कहीं ज्यादा लोकल और ग्लोबल-दोनों बन सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram Rolls Out AI Dubbing for Reels in 5 Indian Languages, Adds New Indian Fonts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X