Instagram में आया अब ये नया एडिटिंग टूल, ऐसे बनाएंगे Reels तो मिलेंगे लाखों व्यूज

Instagram यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रील बनाने के शौकीन है तो यह खबर जरूर पड़ें। कंपनी ने एक नया टूल जारी किया है, जिसकी मदद से इंस्टाग्राम यूजर्स रील बना कर लाखों व्यूज और फॉलोवर्स पा सकते हैं।
यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि, Instagram Reel ने पूरी तरह टिकटॉक की जगह ले ली है। इसी के देखते हुए कंपनी ने Instagram Reels Lovers के लिए एक नया एडिटिंग टूल जारी किया है। इसी के साथ कंपनी ने ट्रेंडिंग कंटेंट को भी सर्च करने के लिए एक नया फीचर लाया है। गौरतलब है कि, इंडिया में टीकटॉक बैन होने के बाद इंस्टाग्राम ने रील्स की शुरूआत की थी। जिसके कारण इंस्टाग्राम यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई थी। वीडियोग्राफी लवर्स अब इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर अपने फॉलोवर्स बढ़ा रहे हैं। जिसे देखते हुए कंपनी भी नए-नए फीचर लाती रहती है। जिससे रील बनाने में इंस्टाग्राम यूजर्स को किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए।
ऐसे बनाए मजेदार रील
नए टूल में वीडियो एडिटिंग को लेकर बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। इस नए अपडेट के बाद अब रील क्रिएटर Instagram Reels में वीडियो क्लिप, ऑडियो, टेक्स्ट और स्टीकर एक ही स्क्रीन पर अपलोड कर पाएंगे। इससे पहले उन्हें ये सभी काम अलग-अलग करने पड़ते थे।
फेवरेट क्रिएटर्स को भेजें गिफ्ट
इसी के साथ कंपनी ने इंस्टाग्राम यूजर्स के काम को और भी आसान बनाने के लिए ट्रेंडिंग वीडियो सर्च करने के लिए भी एक फीचर लाया है। इस फीचर की मदद से रील क्रिएटर्स कंटेंट के परफॉरमेंस की जानकारी आसानी से ले पाएंगे। साथ ही इंस्टाग्राम रील्स के नए टूल में गिफ्टिंग फीचर को भी जोड़ा गया है, जिसकी मदद से रील क्रिएटर्स के फैन अपने फेवरेट क्रिएटर्स को गिफ्ट भेज सकेंगे।
पहले भी आ चुकें हैं ये इफेक्ट
आपको बता दें इससे पहले भी कंपनी रील क्रिएटर्स के लिए कई इफेक्ट लॉन्च कर चुकी है। जिसकी मदद से क्रिएटर मजेदार रील बना सकते हैं। हालही में कंपनी ने ऑटोमैटिक रूप से एडिटिंग कर स्क्रीन पर क्रिएटर्स के वीडियो को पेश करने में मदद करने के लिए इफेक्ट लाए थे। इसके अंतर्गत यूजर्स को केवल इंस्टाग्राम पर रील कैमरा ओपन करके इफेक्ट ट्रे/गैलरी को खोलना होता है।


Click it and Unblock the Notifications







