Instagram यूजर्स की हुई मौज, अब प्रोफाइल में ऐड कर सकेंगे म्यूजिक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram देश में काफी लोकप्रिय है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए और रील्स बनाने दोनों के लिए किया जाता है। Meta इस प्लेटफॉर्म पर आए दिन नए अपडेट लेकर आती है।
ऐसे में Instagram पर एक और नया अपडेट आया है, जिसे जानकर आप बेहद ही खुश होने वाले हैं। कंपनी ने लगभग 240 करोड़ यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है। चलिए जानते हैं कि अब Instagram क्या नया लेकर आया है।

Instagram में जुड़ा नया फीचर
बता दें कि कंपनी ने ऐलान किया है अब से यूजर्स Instagram पर अपनी प्रोफाइल पर 30 सेकंड का म्यूजिक ऐड कर सकेंगे। वहीं एक बार म्यूजिक ऐड हो जाने के बाद ये तक तब नहीं हटेगा, जब तक यूजर इसे खुद नहीं हटाता है। इस नए फीचर की पेशकश कंपनी द्वारा क्रिएटर्स और प्रोफाइल दोनों के लिए ही उपलब्ध की गई है।
कैसे कर सकेंगे प्रोफाइल में म्यूजिक ऐड
अगर आप भी अपनी प्रोफाइल में म्यूजिक ऐड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बस आसान सी स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपना Instagram अपडेट करना होगा।
- इसके बाद Edit Profile पर जाना होगा।
- Edit Profile पर जाने के बाद आपको Add Music To Your Profile पर क्लिक करना होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद अपना मनपंसद का गाना चुनें और उसे सिलेक्ट करें, जो आपको अपनी प्रोफाइल पर लगाना है।
- इसके बाद आपको गाने में से 30 सेकंड की क्लिप सिलेक्ट करनी होगी।
- क्लिप सिलेक्ट करते ही आपकी प्रोफाइल पर आपका पसंद का म्यूजिक नजर आने लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications








