Instagram पर अब यूजर्स पोस्ट कर सकेंगे 60 सेकंड लंबी रील्स वीडियो
Instagram यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। इंस्टाग्राम ने घोषणा की है कि यूजर्स अब प्लेटफॉर्म पर 60 सेकेंड तक की Reels Video पोस्ट कर पाएंगे। इससे पहले यूजर्स केवल 15-सेकंड और 30-सेकंड की ही रील वीडियो पोस्ट कर सकते थे। लेकिन अब 1 मिनट लंबी रील वीडियो को अपलोड कर पाएंगे।

इससे पहले हमने देखा था कि Tik Tok पर भी 60 सेकंड की वीडियो लगा सकते थे और यूट्यूब पर भी 60 सेकंड की वीडियो डाल सकते है और अब Instagram Reel Video में भी 1 मिनट तक की वीडियो पोस्ट कर पाएंगे।
गौरतलब हो कि इंस्टाग्राम ने देश में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के तुरंत बाद रिल्स वीडियो के फीचर को रोल आउट किया था। इसके अलावा कई भारत में कई अन्य ऐप्स भी देखने को जो शॉर्ट वीडियो पोस्ट करने का मौका देते है।
इस कारण Instagram ने बढ़ाई Reels Video की साइज
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंस्टाग्राम के प्रतिद्वंद्वी TikTok ने अपने क्रिएटर्स के लिए वीडियो की साइज 3 मिनट तक बढ़ा दी थी ताकि क्रिएटर्स लंबे वीडियो बना सकें और अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर कर सकें। हालांकि टिकटॉक फिलहाल भारत उपलब्ध नहीं है क्योंकि भारत सरकार ने पिछले साल टिकटॉक ऐप के अन्य अन्य लोकप्रिय चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था।
नए फीचर को इस्तेमाल कैसे करें
यदि आप भी Instagram पर रील्स वीडियो पोस्ट करते है, तो आपको यह जानना जरूरी है कि आप 1 मिनट लंबी वीडियो कैसे पोस्ट कर पाएंगे। इसके लिए आप अपने इंस्टाग्राम ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर जाकर अपडेट कर लें। इसके बाद 60 सेकंड का फीचर अपने आप इनेबल हो जाएगा। इसके बाद आप इंस्टाग्राम पर 60 सेकंड का वीडियो डाल पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications