Home
Apps

Instagram यूजर्स के लिए अच्छी खबर, इस तरीके से अब Bio में जोड़ सकेंगे इतने सारे लिंक, सबकुछ जानें यहां

Instagram यूजर्स के लिए अच्छी खबर

Instagram Update: अगर आप भी इंस्टाग्राम यूजर हैं तो यह खबर आप के लिए हो सकती है। मेटा के पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए नए फीचर लाया है। जिसके तहत अब इंस्टा यूजर अपने बायो में एक दो तीन नहीं बल्कि 5 लिंक को जोड़ सकेंगे।

कंपनी ने इस फीचर को मल्टीपल लिंक्स इन बायो नाम दिया है। जिसके तहत यूजर्स को इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में एक लिंक के साथ अन्य कई लिंक जोड़ने की सुविधा दी गई है। इस नए फीचर के माध्यम से अलग-अलग हैंडल्स के लिंक्स को अपने बायो में ऐड करके इंस्टाग्राम पर बिजनेस चलाने वाले और इंफ्लुएंसर्स इससे लाभ पा सकते हैं। इसी के साथ वह आसानी से अपने बिजनेस को भी प्रमोट करने में इस फीचर की मदद ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि, यह नया फीचर कैसे काम करेगा।

आपको बता दें, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस नए फीचर की घोषणा की है। उन्होंने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि, यूजर्स इस फीचर का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब इस फीचर को सभी के लिए रोलाउट कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि, अब यूजर्स अपने इंस्टाग्राम बायो में 1-2 लिंक के बजाए 5 लिंक्स एक साथ जोड़ पाएगें।

एंड्रॉइड एप पर इस तरीके से जोड़े लिंक

सबसे पहले इंस्टाग्राम यूजर अपने स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम को ओपन करें। इसके बाद अपनी प्रोफाइल पर जाकर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन को क्लिक करें। जिसके बाद स्क्रीन के टॉप पर एडिट प्रोफाइल दिखने लगेगा। अब एडिट प्रोफाइल पर जाकर क्लिक करें। उसमें लिंक शो होने लगेगा लिंक पर क्लिक करें, फिर अपनी वेबसाइट पर URL जोड़ने के लिए ऐड एक्सट्रनल लिंक (Add External Links ) पर क्लिक करें। इसके बाद Accept के बटन पर क्लिक करें।

Instagram यूजर्स के लिए अच्छी खबर

IOS ऐप पर इस तरीके से जोड़े लिंक

IOS ऐप पर लिंक जोड़ने के लिए सबसे पहले यूजर्स अपने आईफोन पर इंस्टाग्राम एप को ओपन करें। इसके बाद नीचे दाएं ओर अपनी प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें। जिसके बाद स्क्रीन के टॉप पर Edit Profile में जाकर लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद यूजर्स अपनी वेबसाइट के लिए URL को ऐड करने के लिए ऐड एक्सट्रनल लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद Done का ऑप्शन आपको दिखने लगेगा Done पर क्लिक करते ही आपका लिंक ऐड हो जाएगा।

इस नए अपडेट की मदद से यूजर्स अपनी वेबसाइट, ब्लॉग और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स को इंस्टाग्राम के बायो में ऐड कर अपने अन्य सोशल हैंडल्स को भी आसानी से प्रमोट कर सकेंगे। आपको बता दें, इससे पहले इंस्टाग्राम यूजर्स को केवल एक ही लिंक बायो में ऐड करने की सुविधा दी गई थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram has introduced a new feature for its users. Under which now Instagram users will be able to add the link of five different social handles simultaneously in their bio.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X