Home
Apps

International Yoga Day 2022: ये हैं टॉप 5 Yoga Apps जिन्हें जरूर चेक करना चाहिए

टॉप 5 Yoga Apps: आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 (International Yoga Day 2022) मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत पहली बार 21 जून 2015 की थी, जिसकी पहल भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। इसके बाद से ही हर साल 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है।

International Yoga Day 2022: ये हैं टॉप 5 Yoga Apps जिन्हें जरूर चेक करना चाहिए

तो अगर आपको योग का ज्ञान है और करना आता है तो बढ़िया है लेकिन ऐसे भी बहुत से लोग हैं जिन्हें योग नहीं करना आता है, उनके लिए यह आर्टिकल बहुत फायदेमंद है क्योंकि हमने यहाँ टॉप 5 Yoga Apps बताए हैं जिससे आप योग कर सकते हैं। तो आइये इन योग ऐप्स के बारे में जानते हैं और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 (International Yoga Day 2022) में भाग लेते हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 (International Yoga Day 2022) के लिए टॉप 5 Yoga Apps

Yoga For Beginner - Yoga App

Yoga For Beginner - Yoga App

Yoga For Beginner - Yoga App जिसे अभी तक प्ले स्टोर पर 10 लाख से अधिक यूजर्स ने डाउनलोड किया है और कुल 4.7 स्टार्स की रेटिंग मिली है। माइंडफुलनेस में सुधार से लेकर अनचाही फैट को बर्न करने तक कई सारे फीचर्स मिलते हैं और आप इसकी मदद से आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 पर योग कर सकते हैं। यह नए लोगों के लिए सबसे परफेक्ट ऐप हो सकती है।

Yoga | Down Dog

Yoga | Down Dog

वहीं दूसरे नंबर पर रखा है हमने Yoga | Down Dog को जिसको Google Play स्टोर पर 50 लाख से अधिक डाउनलोड के साथ 2.52 लाख से अधिक यूजर्स ने रिव्यू किया और 5 स्टार्स में से 4.9 स्टार की रेटिंग मिली है। यह ऐप भी बिगिनर्स के लिए बेहतरीन हैं। इसमें हर जरूरत के अनुरूप 60,000 से अधिक विभिन्न विन्यास मिलते है और डायनेमिक म्यूजिक से लेकर छह अलग-अलग योग ट्रेनर की आवाज़ों को सुन सकते हैं।

Yoga for Kids and Family fitness - Easy Workout

Yoga for Kids and Family fitness - Easy Workout

घर में बच्चे हैं तो उनके लिए आप अपने फोन में Yoga for Kids and Family fitness - Easy Workout ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है और 5 स्टार्स में से 4.6 की रेटिंग्स मिली है।

 
FitOn Workouts & Fitness Plans

FitOn Workouts & Fitness Plans

Google प्ले स्टोर पर FitOn Workouts & Fitness Plans को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने इन्स्टाल किया है और रेटिंग्स की बात करें तो 5 स्टार्स में 4.8 स्टार्स की रेटिंग मिली है। इस ऐप में आपको एक्स्पर्ट्स की राय भी मिलती है जिससे आप एक्सरसाइज़ और Yoga को आसानी से कर सकते हैं।

Yoga-Go

Yoga-Go

योगा-गो (Yoga-Go) भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले बेस्ट Yoga Apps में से एक है। इस ऐप में आपको क्विक और इफेक्टिव HD वीडियो मिलते हैं, 3 डिफिकल्टी लेवल्स, रिजल्ट को शेयर कर सकते हैं, वर्काउट को ट्रैक कर सकते हैं, 300 से ज्यादा वर्काउट और 100 से ज्यादा योग आसन इत्यादि फीचर्स मिलते हैं। इस ऐप को Google Play Store पर 10 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया हैं और 4.6 स्टार्स की रेटिंग दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today International Yoga Day 2022 is being celebrated not only in India but all over the world, which was first started on 21 June 2015, and was initiated by the Prime Minister of India, Narendra Modi on 27 September 2014 at the United Nations.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X