iOS, Android और web यूजर्स फेसबुक मैसेंजर वीडियो कॉल के दौरान खेल सकेंगे गेम

Meta की क्लाउड गेमिंग सर्विस फेसबुक गेमिंग ने अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि यूजर्स अब मैसेंजर पर वीडियो कॉल के दौरान अपने पसंद का गेम खेल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कंपनी ने क्या कहा।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि "मैसेंजर में नया शेयर अनुभव वीडियो कॉल के दौरान दोस्तों और परिवार के साथ गेम खेलना आसान बनाता है, जिससे आप एक ही समय में बातचीत और गेमप्ले में शामिल होकर दोस्तों और परिवार के साथ अपने संबंध को मजबूत कर सकते हैं।
टेक दिग्गज ने कहा कि आईओएस, एंड्रॉइड और वेब पर मैसेंजर वीडियो कॉल में 14 फ्री-टू-प्ले गेम उपलब्ध हैं, जिन्हें इंस्टॉल करने की जरुरत नहीं है। इन गेम को आप अपनो से बात करते समय खेल सकते हैं।
गेम्स में बॉम्बे प्ले द्वारा "कार्ड वॉर्स" और कोटसिंक द्वारा "एक्सप्लोडिंग किटन्स" जैसे नए हेडिंग का मिश्रण शामिल है, साथ ही कुछ प्रशंसक का पसंदीदा गेम जैसे FRVR द्वारा "मिनी गोल्फ FRVR" और Zynga द्वारा "वर्ड्स विद फ्रेंड्स" शामिल हैं।

गेम को एक्सेस कैसे करें
कंपनी ने कहा कि हालांकि सभी गेम खिलाड़ियों की एक अलग नंबर का सपोर्ट करते हैं, ज्यादातर गेम सिर्फ दो लोगों द्वारा खेले जा सकते हैं। मैसेंजर पर वीडियो कॉल शुरू करके, सेंटर में मौजूद ग्रुप मोड आइकन पर टैप करके और फिर "प्ले" आइकन पर टैप करके गेम को एक्सेस किया जा सकता है।
मेटा के सीईओ ने दी जानकारी
इस बीच, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की है कि कंपनी यूएस में मौजूद यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए अपनी पेड मेंबरशिप प्लान शुरू कर रही है। यह प्लान सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया, "मेटा वेरिफाइड" प्लान एक वेरीफाई लेबल, गलत पहचान से बेहतर सुरक्षा और ग्राहक सहायता तक सीधी पहुंच प्रदान करता है। सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत वेब के लिए $11.99 हर महिने और मोबाइल के लिए $14.99 हर महिने देना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications








