Home
Apps

iPhone और Macbook यूजर्स को नहीं होगी पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता, Apple ला रहा नया ऐप

अब Apple के iPhone और Macbook के यूजर्स को पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर हमें अपना पासवर्ड याद नहीं होगा तो हम iPhone और Macbook को कैसे ओपन करेंगे।

तो यहां हम आपके सस्पेंस को कम करते हुए बताने जा रहे हैं कि Apple अब एक 'पासवर्ड मैनेजर ऐप' पर काम कर रहा है, जो कि iPhone और Macbook के लिए होगा। वहीं कंपनी अपने पासवर्ड मैनेजर ऐप का नाम 'Passwords' रखेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप का मुकाबला बाजार में पहले से उपलब्ध 1 Passwords और LastPass से होगा।

Apple अपने iPhone और Macbook यूजर्स के लिए ला रहा नया ऐप

Apple अपने WWDC 2024 इवेंट में कर सकता है ऐप की घोषणा

ज्यादातर पासवर्ड मैनेजर यूजर्स से मासिक तौर पर फीस लेतें हैं और बदले में स्ट्रांग पासवर्ड देते हैं। वहीं ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी इस ऐप की घोषणा 10 जून को होने वाले अपने WWDC 2024 इवेंट कर सकती है।

बता दें कि Apple पहले से ही इस तरह की एक सर्विस icloud Keychain के माध्यम से दे रहा है, लेकिन इसका अलग से कोई ऐप नहीं था। अब कंपनी अलग से अपना ऐप लेकर आ रही है, जो कि Apple इकोसिस्टम का हिस्सा होगा।

Apple अपने iPhone और Macbook यूजर्स के लिए ला रहा नया ऐप

इस ऐप में पासवर्ड के लिए होंगी कई कैटेगरीज

वहीं कंपनी अपने इस पासवर्ड मैनेजर ऐप में पासवर्ड के लिए कई कैटेगरीज लेकर आएगा, जिनमें अकाउंट्स, वाई-फाई नेटवर्क, वेबसाइट और पासकी शामिल होंगे। इतना ही नहीं एप्पल का यह ऐप Apple के विजन प्रो हेडसेट पर भी काम करेगा।

10 जून को होगा Apple का WWDC 2024 इवेंट

आपको बता दें कि Apple का WWDC 2024 इवेंट 10 जून को आयोजित होगा। इस इवेंट में iOS, iPadOS, MacOS, WatchOS और Vision OS के नए वर्जन लॉन्च किए जाने की संभावना है। वहीं नए OS के साथ AI का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। साथ ही कंपनी अपने इस इवेंट में कई और बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone and Macbook users will not need to remember passwords, Apple is bringing a new app
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X