iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! मैसेज और कॉल के लिए WhatsApp को बना सकेंगे डिफॉल्ट ऐप
WhatsApp का इस्तेमाल दुनिया भर में टॉप मैसेजिंग ऐप के तौर पर किया जाता है। लाखों एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स WhatsApp को मैसेज करने, वीडियो कॉलिंग और यहां तक कि पेमेंट के लिए इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, वॉट्सऐप भी अपने यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है।
इसी सिलसिले में WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक खास फीचर लाने की तैयारी कर ली है। iPhone यूजर्स जल्द ही मैसेज और कॉल के लिए WhatsApp को अपने डिफॉल्ट ऐप के रूप में सेट कर सकेंगे। आइए इस फीचर के बारे में जानते हैं।

नए बीटा अपडेट में मिलेगा फीचर
- बता दें कि इस फीचर को लेटेस्ट बीटा अपडेट में उपलब्ध कराया जाएगा।
- यह नया फीचर यूजर को कम्युनिकेट करने के लिए WhatsApp को अपने मेन ऐप के रूप में चुनने की सुविधा देता है।
- WhatsApp को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने बताया कि टेस्टफ्लाइट ऐप के जरिए उपलब्ध लेटेस्ट बीटा अपडेट (वर्जन 25.8.10.74) के साथ यूजर जल्द ही संचार के लिए WhatsApp को अपने पसंदीदा ऐप के रूप में सेट कर सकते हैं।
- रिपोर्ट में बताया गया है कि बीटा यूजर्स चैट करने या फोन कॉल करने के लिए WhatsApp को डिफॉल्ट ऐप के रूप में चुनकर परीक्षण कर सकते हैं।
- बता दें कि iOS 18.2 से शुरू करते हुए Apple ने यूजर्स को कॉल, मैसेजिंग, ईमेल, वेब ब्राउजिंग और पासवर्ड मैनेजमेंट सहित अलग-अलग काम के लिए अपने पसंदीदा डिफॉल्ट ऐप चुनने की अनुमति दी है।
- इसका मतलब है कि यूजर अब Apple के बिल्ट-इन ऐप का उपयोग करने तक सीमित नहीं हैं।
यूजर्स को होगा फायदा
- मेटा का मैसेजिंग ऐप इस बदलाव का लाभ उठाकर उन यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन गया है जो अक्सर इसके मैसेजिंग और कॉलिंग फीचर का उपयोग करते हैं।
- मैसेज और कॉल के लिए डिफॉल्ट ऐप के रूप में सेट होने के बाद WhatsApp कॉन्टेक्ट ऐप में मेन ऑप्शन के रूप में दिखाई देगा।
- रिपोर्ट बताती है कि मैसेज और कॉल के लिए WhatsApp को डिफॉल्ट ऐप के रूप में सेट करना उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो मुख्य रूप से प्लेटफॉर्म के माध्यम से कम्युनिकेट करते हैं।
Comments
Best Mobiles in India
Story first
published: Friday, March 28, 2025, 17:10 [IST]


Click it and Unblock the Notifications








