Home
Apps

IRCTC Super App: टिकट बुकिंग, फूड ऑर्डर और ज्यादा... सब कुछ एक ऐप पर!

भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए एक नई ऐप की पेशकश की जा रही है, जिसका नाम 'IRCTC Super App' है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस ऐप में कई सारी खास चीजें मिलने वाली हैं, जो कि यात्रियों को बेहद ही अलग और अच्छा अनुभव देने में मदद करेंगी।

इस ऐप के आने के बाद यूजर्स के कई सारे काम आसान हो जाएंगे। साथ ही एक ही जगह पर टिकट बुकिंग, कारगो बुकिंग, फूड ऑर्डर जैसी कई चीजों को एक ही जगह से इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी की एक ही प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को अलग-अलग सुविधाएं मिल जाएंगी।

IRCTC Super App से एक जगह पर मिलेगी हर सर्विस!

क्या है IRCTC Super App?

इस ऐप को बनाने के पीछे का उद्देश्य डिजिटल यूजेस को बढ़ावा देना है। इस ऐप की मदद से यूजर्स अपनी अलग-अलग जरूरतों को बिना किसी परेशानी के आसानी से पूरा कर सकेंगे। इससे पहले यूजर्स को हर चीज के लिए अलग-अलग ऐप का यूज करना पड़ता था, जो कि अब खत्म होने जा रहा है। इस सुपर ऐप की मदद से यूजर्स की इधर-उधर भटकने की समस्या खत्म हो जाएगी।

Super App के फायदे

जानकारी के मुताबिक, Super App पर आपको वो सभी सर्विसेज मिलेंगी, जो कि IRCTC की अलग-अलग ऐप पर मिलती हैं। इस ऐप का यूज कर यात्री टिकट रिजर्व और अनरिजर्व, प्लेटफॉर्म टिकट और ट्रेन टिकट भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही यात्री इस ऐप से फूड ऑर्डर भी कर सकते हैं।

इस ऐप के आने के बाद आप इन सभी काम को बिना लाइन में लगे हुए तुरंत करने में सक्षम होंगे। IRCTC Rail Connect, Rail Madad और अन्य सभी प्लेटफॉर्म की सर्विस भी इस ऐप पर मिल सकेगी।

IRCTC की तरफ से चालू रहेगी टिकट बुकिंग सर्विस

सुपर ऐप के आने के बाद IRCTC की तरफ से टिकट बुकिंग सर्विस को समाप्त नहीं किया जाएगा। IRCTC की ओर से टिकट बुकिंग की सुविधा पैसेंजर को मिलती रहेगी। बता दें कि सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) के साथ साझेदारी में IRCTC की तरफ से इस ऐप को बनाया गया है।

इस नए ऐप के सभी डेवलपमेंट CRIS की तरफ से मैनेज होंगे। इस ऐप के इसी महीने में आने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अभी भी इस ऐप में कई सुधार किए जा रहे हैं और इनके पूरा होने के बाद ऐप को लॉन्च कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Indian Railways is offering a new app for passengers, named 'IRCTC Super App'. According to the information received, many special things are going to be found in this app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X