Home
Apps

क्या WhatsApp पर स्क्रीनशॉट लेने पर मिलेंगे 3 ब्लू टिक, यहाँ जानें सच्चाई

अगर आपके सामने भी यह खबर आई है कि WhatsApp पर किसी चैट का स्क्रीनशॉट लेंगे तो तीन ब्लू टिक देखने को मिलेंगे, तो आपको इस खबर को पूरी तरह से नजरअंदाज कर देना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि व्हाट्सएप यूजर्स के लिए ऐसा कोई नया फीचर नहीं लाने जा रहा है कि यूजर्स की चैट का स्क्रीनशॉट लेते ही उन्हें नोटिफिकेशन मिलेगा और 2 की जगह 3 ब्लू टिक हो जाएंगे। इस तरह के फीचर की WhatsApp के पास कोई योजना नहीं है।

क्या WhatsApp पर स्क्रीनशॉट लेने पर मिलेंगे 3 ब्लू टिक, यहाँ जानें सच्चाई

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर, WAbetainfo जो व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर के बारे में विशेष जानकारी प्रदान करता है, ने तीसरे टिक की खबर का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। Wabetainfo ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा, "व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट का पता लगाने के लिए तीसरा ब्लू चेक डेवलप नहीं कर रहा है और यह एक फर्जी खबर है।"

अटकलें लगाई जा रही थीं कि व्हाट्सएप जल्द ही यूजर्स को सूचित करने के लिए एक तीसरा टिक पेश करेगा जब उनके मैसेज का स्क्रीनशॉट लिया जाएगा। जबकि खबर पूरी तरह से झूठी है। हालांकि बहुत से यूजर्स इस खबर को सही मानने लगे थे कि अब अगर व्हाट्सएप पर किसी चैट का स्क्रीनशॉट लेंगे तो सामने वाले यूजर को 3 ब्लू टिक दिखेंगे और नोटिफिकेशन भी मिलेगा। लेकिन अब खबर यह है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ऐसे किसी फीचर पर काम नहीं कर रहा है।

वर्तमान में, व्हाट्सएप के पास यूजर्स को सूचित करने के लिए केवल दो टिक हैं कि उनके मैसेजेस डिलीवर किए गए हैं। जब दो टिक नीले हो जाते हैं, तो इसका मतलब है कि रिसीवर ने मैसेजों को पढ़ लिया है। यदि केवल एक टिक है, तो इसका मतलब है कि मैसेज डिलीवर नहीं किया गया है।

साथ ही WhatsApp यूजर्स ब्लू टिक को बंद भी कर सकते हैं यदि वे नहीं चाहते कि उनके कॉन्टेक्ट को पता चले कि उन्होंने मैसेज पढ़ा है या नहीं। रीड रिसिप्ट (Read Receipt) को बंद करने के लिए आपको जिन स्टेप्स को फॉलो करना होगा उसके लिए हमने नीचे स्टेप्स बताये है:

स्टेप 1 - सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में WhatsApp को ओपन करें।

स्टेप 2 - इसके बाद सेटिंग मेनू पर जाएं।

स्टेप 3 - फिर आपको प्राइवेसी ऑप्शन में जाना होगा।

स्टेप 4 - और फिर आप रीड रिसिप्ट को बंद कर सकते हैं।

लेकिन आपको बता दें कि Read Receipt के ऑप्शन को बंद कर देते हैं, तो आप सामने वाले यूजर्स के भी नहीं देख पाएंगे कि उसने आपका मैसेज देखा है या नहीं। यानी इस फीचर को ऑन करने से न तो आप किसी चैट में ब्लू टिक देख पाएंगे और न ही कोई आपका ब्लू टिक देख पायेगा।

इसी तरह आप चाहें तो Last Seen को भी ऐसे सेट कर सकते हैं। इसमें आपको तीन ऑप्शन मिलते है जिसके तहत आप लास्ट सीन को सेट कर सकते हैं। इसके बाद यूजर्स को यह पता नहीं चलेगा कि आप आखिरी बार कब ऑनलाइन थे। साथ ही अभी WhatsApp लास्ट सीन को और इम्प्रूव कर रहा है और उसमें एक और ऑप्शन होगा जिसके तहत आप किसी स्पेशिफिक यूजर्स से लास्ट सीन को हाइड कर सकोगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Is that True WhatsApp Getting Three Blue Tick When Someone Take Screenshot
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X