Phonepe जैसे ऐप को टक्कर देने मार्केट में आया Jio Finance App, एक ही जगह देगा सभी सर्विस
Reliance Jio की बेहतरीन सर्विस प्रदान करने के बाद से पूरे भारत में अपना दबदबा कायम रखने वाले मुकेश अंबानी डिजीटल स्पेस में अपनी पकड़ तेजी से मजबूत करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी ने जियो का नया Jio Finance App लॉन्च कर दिया है।
हकीकत यह है कि अभी तक भारत के ऑनलाइन पेमेंट मार्केट में भारतीय कंपनियों की गैरमौजूदगी है। लेकिन मुकेश अंबानी यहां भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने अपना सुपर ऐप Jio Finance को भारतीय मार्केट में देश के लोगों के लिए पेश कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप के आने के बाद से पहले से भारत में मौजूद बड़े-बड़े डिजीटल पेमेंट ऐप जैसे- Google Pay, Phonepe और Paytm कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

Jio Finance App में क्या मिलेगा नया और खास
बता दें कि Jio के इस नए ऐप को जियो फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड की ओर से लॉन्च किया गया है। Jio Finance App फिलहाल बीटा वर्जन में है। Jio Finance App एक ऑल इन वन ऐप है, जिस पर फाइनेंस और डिजीटल बैंकिंग सर्विस मिलेंगी।
इस ऐप के इस्तेमाल से सभी तरह की बैंकिंग सर्विस के साथ UPI पेमेंट का लाभ भी लिया जा सकेगा। इसके अलावा बिल सेटलमेंट और इन्श्योरेंस एडवाइजरी भी मिलेगी। इस ऐप के जरिए लोन और होम लोन लेना भी आसान होगा।

कब से मिलेगी Jio Finance App की सुविधा
फिलहाल यह फाइनेंस ऐप बीटा टेस्टिंग में है। कहने का मतलब यह है कि अभी इसकी सर्विस कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही मिलेगी। इस ऐप को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को यूजर्स के फीडबैक लेने के बाद से सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया जाएगा।
बाकी ऐप को मिल सकती है कड़ी टक्कर
ऐसा माना जा रहा है कि मार्केट में पहले से धमाल मचा रहे Google Pay, Phonepe और Paytm को Jio Finance App से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसके पीछे की वजह यह है कि Jio Finance App में सभी सर्विस एक ही जगह मिलेंगी। लेकिन Google Pay, Phonepe और Paytm एक ही जगह पर सभी तरह की सर्विस ऑफर नहीं करते हैं। ऐसे में इस ऐप के मार्केट में आने से इन सभी ऐप की टेंशन बढ़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







