Home
Apps

Jio सिनेमा ने खेला बड़ा दाव, HotStar का धंधा कर सकता है पूरी तरह बंद, साबित हो सकता है गेमचेंजर

Jio सिनेमा ने खेला बड़ा दाव, HotStar का धंधा कर सकता है पूरी तरह बंद

Jio Cinema के मल्टी-ईयर डील ने HotStar की चिंता बढ़ा दी है। जियो सिनेमा और वॉर्नर ब्रदर्स के बीच हुए डील का सबसे ज्यादा असर HotStar पर पड़ने वाला है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस डील के कारण हॉटस्टार का धंधा भारत में पूरी तरह बंद हो सकता है। तो वहीं कुछ लोग इस डील को जियो सिनेमा का एक बड़ा दाव मान रहे हैं। आइए आपको इस मामले की पूरी जानकारी डिटेल में बताते हैं।

जियो यूजर के लिए अच्छी खबर

अगर आप भी जियो यूजर हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। दरअसल Reliance Industries के मालिकाना हक वाले Viacom18 और Warner Bros. Discovery के बीच एक नया मल्टी-ईयर एग्रीमेंट साइन हुआ है। जिसके तहत अब HBO और Warner Bros के कंटेंट को देश में जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा। ऐसे में अब जियो यूजर जियो सिनेमा पर हैरी पॉटर सीरीज, डिस्कवरी और गेम्स ऑफ थ्रोन्स जैसे बेहद शानदार मूवीज और शो का लुप्त उठा सकते हैं। यह सभी मूवीज और शोज इससे पहले केवल Hotstar पर ही मौजूद थे। हालांकि, 31 मार्च 2023 को Disney+ Hotstar से HBO कॉन्टेन्ट को हटा दिया गया था। ऐसे में जानकारों का मानना है कि, Hotstar के हाथ से इतनी बड़ी डील जाने के बाद अब भारत में इसकी खास अहमियत नहीं रह जाएगी। ऐसे में अपने इस डील के साथ जियो सिनेमा एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।

इससे पहले भी हॉटस्टार को सहना पड़ा था भारी नुकसान

आपको बता दें, ये कोई पहला मौका नहीं है जब जियो सिनेमा के कारण हॉटस्टार को इतना नुकसान सहना पड़ रहा है। इससे पहले भी जियो सिनेमा ने सबसे पहले हॉटस्टार पर आईपीएल के प्रसारण को भी छीन लिया था। जिसके कारण HotStar को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। लेकिन HBO, Warner Bros की डील छिनने के बाद अब हॉटस्टार की अहमियत काफी हद तक इंडिया में कम हो गई है। यही वजह है कि, ट्विटर पर यूजर्स हॉटस्टार ऐप को अनइंस्टॉल करने की बात कह रहे हैं।

IPL के बाद पेड सब्सक्रिप्शन हो सकता है लॉन्च

आपको बता दें, जियो यूजर्स अपने मोबाइल में जियोसिनेमा को बिना पैसे खर्च किए फ्री में इंस्टॉल कर इन शोज और मूवीज का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, आईपीएल खत्म होने के बाद कंपनी जियो सिनेमा के पेड सब्सक्रिप्शन को लॉन्च करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
HotStar may have to bear huge losses due to the deal between Jio Cinema and Warner Bros. Actually Viacom18 and Warner Bros. A new multi-year agreement has been signed between Discovery. Under which the content of HBO and Warner Bros will now be shown on Jio Cinema in the country.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X