JioTV ऐप में भी आया व्हाट्सऐप और यूट्यूब जैसा फीचर
व्हाट्सऐप वेब और यूट्यूब में पिक्चर-इन-पिक्चर मोड आने के बाद अब रिलायंस के जियो टीवी ने भी ऐप का अपडेटेड वर्ज़न जारी कर दिया है। जियो टीवी (Jio TV) एंड्रॉयड ऐप के साथ पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को जोड़ दिया गया है।

जियो टीवी को मिला PIP सपोर्ट
बता दें कि यूजर्स के बीच मीडिया ऐप्स में पिक्चर इन पिक्चर सपोर्ट को लेकर काफी मांग रही है इसी को देखते हुए रिलायंस जियो ने भी अपने यूजर्स को इस मोड का सपोर्ट प्रदान किया है। इस फीचर के एक्टिव होने के बाद अब यूजर्स जियो टीवी ऐप पर कंटेंट देखने के साथ साथ दूसरे टॉस्क भी कर सकेंगे।
एंड्रॉयड यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ वही एंड्रॉयड यूजर्स ही कर सकेंगे जिनका स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो या इसके ऊपर के वर्ज़न वाले ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपडेटेड जियो टीवी ऐप के अपडेटेड वर्ज़न को डाउनलोड कर सकते है।
PIP के लाभ
ऑफिशियल चेंजलॉग के मुताबिक यूजर्स के व्यूइंग एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बनाने के लिए PIP लाया गया है। इससे यूजर्स को ये लाभ होगा कि अब वो चैट, ब्राउजिंग या किसी भी दूसरे टॉस्क को करते वक्त जियो टीवी का कंटेंट देख सकेंगे। बता दें कि गूगल ने पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो में पेश किया था।
कैसे काम करेगा ये फीचर
आपको बता दें कि ये फीचर मल्टी-विंडो के रूप में पेश किया गया है। इस मोड की मदद से आप कोई भी काम करते हुए छोटी विंडो में जियो टीवी देख सकते हैं।
अगर वीडियो के दौरान आपको किसी मैसेज का नोटिफिकेशन आता है तो उसके देखने के साथ रिप्लाई भी किया जा सकेगा यानि अब व्हाट्सऐप पर चैटिंग के साथ आप वीडियो देख सकेंगे।
क्या है जियो टीवी...?
जियो टीवी एक लाइव टीवी ऐप है जिसमें अलग अलग भाषाओं में कंटेट पेश किया जाता है. जियो टीवी को सिर्फ जियो यूजर्स की एक्सेस कर सकते हैं. कंपनी ने वादा किया है कि जियो टीवी का डेस्कटॉप कंप्यूटर के लिए भी सपोर्ट दिया जाएगा। जियो यूजर्स करीब 626 चैनल लाइव देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








