Home
Apps

OTT कंटेंट के साथ JioTV+ ऐप सभी प्रमुख स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध, यहां जानें सभी जरूरी बातें

Reliance ने अपने JioTV+ App का विस्तार किया है, जो पहले Jio AirFiber और Jio Fiber सेट-टॉप बॉक्स तक सीमित था। अब जियो ने इसे Android TV, Apple tvOS और Amazon Fire OS सहित सभी मेजर स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो चुका है।

Jio AirFiber और Jio Fiber के कस्टमर्स अब JioTV+ App का इस्तेमाल करके कई स्मार्ट टीवी पर 13 से अधिक लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म जैसे Jio Cinema Premium, Disney+ Hotstar, Sony LIV, Zee5, Netflix और Prime Video और Fancode के कंटेंट और 800 टीवी चैनल्स के कंटेंट एक्सेस कर सकते हैं।

OTT कंटेंट के साथ JioTV+ ऐप सभी प्रमुख स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध

JioTV+ के साथ यूजर्स लाइव टीवी चैनल ब्राउज कर सकते हैं। इसमें एक किड्स सेक्शन भी शामिल है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह बच्चों के लिए विशेष रूप से क्यूरेटेड कंटेंट प्रदान करता है।

बता दें कि JioTV+ केवल स्पेशल Jio AirFiber और Jio Fiber प्लान के साथ ही उपलब्ध है और यूजर्स अब एक से अधिक डिवाइस पर JioTV+ का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टैंडअलोन JioTV ऐप के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। JioTV+ जियो के सेट-टप बॉक्स के साथ इंटिग्रेट होगा और ये Jio AirFiber और Jio Fiber नेटवर्क के साथ काम करेगा।

Jio Fiber प्लान की कीमत

इस ऐप को अब ज्यादातर स्मार्ट टीवी पर डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन इसका कंटेंट तक पहुंचने के लिए Jio का वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी है। प्रीपेड यूजर्स के लिए JioTV+ के साथ सबसे किफायती जियो फाइबर की कीमत 999 रुपये प्रति माह है, जो कि 150mbps तक की डाउनलोड स्पीड प्रदान करता है।

पोस्टपेड यूजर्स के लिए प्लान की कीमत 599 रुपये प्रति माह है, जिसमें 30mbps पर अनलिमिटेड डेटा मिलता है। Jio AirFiber यूजर्स 599 रुपये के बेस प्लान के साथ JioTV+ का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें 30mbps पर 1000GB डेटा शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance has expanded its JioTV+ app, which was previously limited to Jio AirFiber and Jio Fiber set-top boxes, to all major smart TV platforms including Android TV, Apple tvOS, and Amazon Fire OS.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X