Home
Apps

पहले से ज्यादा सेफ हुआ WhatsApp चैट, कंपनी ने जारी किया ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड फीचर, जानें कैसे करेगा काम

पहले से ज्यादा सेफ हुआ WhatsApp चैट

अगर आप भी घंटों WhatsApp पर चैट करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। WhatsApp यूजर्स की निजता का ध्यान रखते हुए कंपनी ने एक नया ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड फीचर लाया है। जिसकी मदद से अब आप पहले से ज्यादा सेफ्टी के साथ WhatsApp पर खुलकर चैट कर सकते हैं। कंपनी ने अपने नए अपडेट में WhatsApp अकाउंट सिक्योरिटी, डिवाइस वेरिफिकेशन, ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड फीचर्स को ऐप में एड किया है। आइए आपको इस ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड फीचर के बारे में पूरी डिटेल यहां बताते हैं। जिससे आप भी इस नए फीचर को अपने डिवाइस में एड कर सेफली चैट कर सकेंगे।

WhatsApp नया फीचर

आपको बता दें WhatsApp ने अपने यूजर्स के प्राइवेसी देखते हुए ट्रांसपरेंसी नाम का एक नया ऑटोमैटिक कोड लाया है। जिसे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर नाम दिया गया है। इससे यह वेरिफाइ करने का काम किया जाता है कि, यूजर सही व्यक्ति से चैट कर रहा है या नहीं। इस नए फीचर की मदद से अब यूजर्स कॉन्टैक्ट की जानकारी एन्क्रिप्शन टैब के तहत एन्क्रिप्शन स्टेटस में देख सकेंगे।

पहले ज्याद मिलेगी सिक्योरिटी

इससे अब यूजर्स को पहले से ज्यादा सिक्योरिटी मिलेगी। ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कनेक्शन यह चेक करता है कि आपकी पर्सनल बात-चीत सुरक्षित है या नहीं। इस फीचर को आपको एक्टिव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह डिफॉल्ट से आपके फोन में एक्टिव रहेगा। इसी के साथ इस फीचर को इनेबल करने के लिए अब यूजर्स को किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट का यूज नहीं करना पड़ेगा।

WhatsApp ने एंड्रॉइड, IOS, विंडोज के साथ सभी प्लेटफॉर्म पर ऐप के नए वर्जन के साथ ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड सहित इस नई सिक्योरिटी फीचर को एड किया है। इस फीचर का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको यह चेक करने की जरूरत है कि, आपके फोन में WhatsApp का नया वर्जन चला रहा है कि नहीं। जिसे आप प्ले स्टोर पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें, मेटा ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के लिए नया अपडेट जारी किया था। जिसके तहत WhatsApp ने यूजर की सिक्योरिटी को और ज्यादा बढ़ाते हुए WhatsApp अकाउंट सिक्योरिटी, डिवाइस वेरिफिकेशन, ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड फीचर्स को ऐप में जोड़ा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp has released a new automatic security code feature in view of the security of its users. With which now WhatsApp users can chat more securely than before.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X