Home
Apps

WhatsApp Features: ये हैं व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स, जो जल्द होंगे रोल आउट

मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप, व्हाट्सएप (WhatsApp) जो हमेशा एंड्रॉइड, iOS और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है। और अभी वो कई सारे नए फीचर्स पर काम कर रहा है जिसकी जानकारी फीचर ट्रैकर वेबसाइट WABetaInfo ने दी है। इनमें से कुछ फीचर्स बीटा में हैं तो कुछ पर काम चल रहा है। तो आइए इन फीचर्स के बारे में जानते हैं विस्तार से।

WhatsApp Features: ये हैं व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स, जो जल्द होंगे रोल आउट

WhatsApp पर जल्द पेश होंगे ये नए फीचर्स

व्हाट्सएप कम्युनिटी फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए एक नया कम्युनिटी फीचर पेश करने वाला है। यह फीचर पेश करने की उम्मीद है जो ग्रुप के एडमिन को अधिक कंट्रोल देगा। इस फीचर के साथ, एडमिन ग्रुप के अंदर के भी ग्रुप बना पाएंगे। और यह सब-ग्रुप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे। यह काफी हद तक उसी तरह होगा जैसे एक डिस्कॉर्ड कम्युनिटी के तहत कई चैनलों की व्यवस्था की जाती है।

ग्रुप एडमिन के लिए नया चैट फीचर

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए एक नए चैट फीचर पर भी काम कर रहा है जिसके माध्यम से वो ग्रुप के अन्य मेम्बर्स के मैसेजों को हटाने में सक्षम होंगे। बताया जा रहा है कि इस फीचर को भविष्य में रोल आउट किया जाने वाला है। इस फीचर के माध्यम से WhatsApp ग्रुप के एडमिन बिना किसी की अनुमति से अन्य सदस्यों के मैसेजों को हटा सकते हैं। और हटाने के बाद यह नोट दिखाई देगा 'ग्रुप एडमिन द्वारा हटाया गया'।

WhatsApp वेब/डेस्कटॉप के लिए 2 स्टेप वेरिफिकेशन

इसके अलावा व्हाट्सएप अपने डेस्कटॉप और वेब यूजर्स के लिए 2 स्टेप वेरिफिकेशन फीचर के बारे में भी प्लान कर रहा है व्हाट्सएप अकाउंट को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। टू-स्टेप वेरिफिकेशन एक ऑप्शनल फीचर है जो यूजर्स के व्हाट्सएप अकाउंट तक अनधिकृत एक्सेस को रोकता है। जब यूजर्स व्हाट्सएप अकाउंट में लॉग इन करता है तो टू-स्टेप वेरिफिकेशन पिन की आवश्यकता होती है। यह फीचर अभी मोबाइल ऐप में उपलब्ध हैं।

मैसेज रिएक्शन फीचर

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए जल्द ही इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर जैसे मैसेज रिएक्शन फीचर को पेश करने वाला है। हाल ही में WABetaInfo ने इसके डेस्कटॉप फीचर के बारे में जानकारी शेयर की थी। इसलिए मैं सकते हैं कि यह फीचर पहले डेस्कटॉप में आएगा और उसके बाद मोबाइल ऐप्स में। इसके माध्यम से हम इंस्टाग्राम और फेसबुक के जैसे किसी भी मैसेज पर रिएक्ट कर पाएंगे।

नया एनिमेटेड इमोजी फीचर

WABetaInfo की मानें तो WhatsApp कथित तौर पर Android और Apple iOS यूजर्स के लिए एक नए एनिमेटेड इमोजी फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स एनिमेशन में इमोजी शेयर कर पाएंगे।

नया कॉन्टेक्ट सर्च फीचर

मेटा के स्वामित्व वाला ऐप WhatsApp एक नया सर्च कॉन्टेक्ट फीचर भी लाने वाला है जिसकी जानकारी हाल ही लीक हुई थी। नया सर्च शॉर्टकट वीडियो कॉल आइकन के बगल में जोड़ा जाएगा और इसे ग्रुप डिटेल सेक्शन में भी देखा जा सकता है। सबसे पहले इस फीचर को व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने नया सर्च मैसेज शॉर्टकट देखा था।

वॉयस कॉल को मिलेगा नया इंटरफ़ेस

इसके अलावा WhatsApp यूजर्स को जल्द ही ग्रुप वॉयस कॉल के लिए एक नया इंटरफेस पेश करने जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
List Of WhatsApp Upcoming Features in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X