Home
Apps

अब Instagram पर नहीं खोएंगे आपके पसंदीदा Reels; नया ‘Watch History' फीचर बना यूजर्स का टाइम-सेवर

Instagram आज सिर्फ फोटो शेयरिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि छोटे वीडियो यानी Reels का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। हर उम्र और प्रोफेशन के लोग दिनभर में कई बार रील्स स्क्रॉल करते हैं, कभी एंटरटेनमेंट के लिए, तो कभी ट्रेंडिंग ऑडियो पकड़ने के लिए। लेकिन एक बात हर यूज़र को परेशान करती थी, "वो Reel फिर से कहां मिलेगी?"

अगर आपने कोई मजेदार या इंफॉर्मेटिव Reel देखी और अचानक फोन कॉल आ गई या स्क्रीन रिफ्रेश हो गया, तो वह Reel गायब! यूजर्स घंटों तक उस Reel को ढूंढने में लगे रहते थे। Instagram ने अब इसी दिक्कत का परमानेंट हल निकाल लिया है और यह फीचर ऐप को पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट बना देगा।

अब Instagram पर नहीं खोएंगे आपके पसंदीदा Reels

नया फीचर है Watch History

Meta के स्वामित्व वाले Instagram ने "Watch History" फीचर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब यूज़र्स उन सभी Reels को देख सकेंगे, जो उन्होंने पहले कभी देखी थीं, चाहे गलती से स्क्रॉल कर दी हों या बीच में ऐप बंद करना पड़ा हो।

Instagram के CEO Adam Mosseri ने खुद वीडियो के जरिए इस फीचर की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अब यूजर्स को वो चीजें दोबारा ढूंढने में आसानी होगी, जो पहले मिस हो जाती थीं। उनकी इस घोषणा के बाद Instagram यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर खुशी ज़ाहिर की और इसे "सबसे जरूरी अपडेट" बताया।

ऐसे करें Watch History फीचर को एक्सेस

नया फीचर ऐप में एक्सप्लोर करना बेहद आसान है। बस इन 4 स्टेप्स को फॉलो करें

  • Instagram ऐप खोलें।
  • Settings and Privacy सेक्शन में जाएं।
  • Your Activity पर टैप करें।
  • अब Watch History ऑप्शन पर जाएं।
  • यहां आपको वो सारी Reels तारीख और समय के साथ दिखेंगी जो आपने पहले देखी हैं ।

यह फीचर क्यों बना गेमचेंजर

Instagram पर हर दिन अरबों व्यूज़ सिर्फ Reels पर आते हैं। लेकिन अब तक ऐप में ऐसा कोई ऑप्शन नहीं था जो यूज़र्स को उनकी देखी हुई कंटेंट हिस्ट्री दिखा सके। कई बार यूजर किसी रेसिपी, फिटनेस टिप, या फैशन ट्रिक वाली Reel देख लेते हैं और बाद में उसे सेव या शेयर नहीं कर पाते।

अब इस फीचर से न सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स को फायदा होगा, बल्कि ऑडियंस भी "रीविज़िट" कर पाएगी अपने पसंदीदा क्रिएटर्स की पोस्ट्स पर। यह Instagram के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इससे एंगेजमेंट और वॉच टाइम दोनों बढ़ेंगे।

Meta की स्ट्रेटजी

Instagram इस फीचर के ज़रिए TikTok और YouTube Shorts से सीधे मुकाबला कर रहा है। TikTok पहले से ही "Watch History" फीचर ऑफर करता है, और यूजर्स लंबे समय से Instagram से इसी तरह के ऑप्शन की मांग कर रहे थे। Meta का यह कदम दिखाता है कि कंपनी Reels को सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि प्रोडक्टिव कंटेंट हब बनाने की दिशा में बढ़ रही है।

साथ ही, यह फीचर AI रिकमेंडेशन एल्गोरिद्म को और मज़बूत करेगा, क्योंकि अब ऐप को पता होगा कि यूज़र किस तरह की Reels बार-बार देखना पसंद करता है। इसका मतलब है, आपकी फीड अब और ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड होगी।

आगे क्या है प्लानिंग?

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Watch History फीचर के बाद Instagram जल्द ही "Watch Again" और "Smart Bookmark" जैसे एडवांस्ड टूल्स भी जोड़ सकता है। इससे यूज़र्स किसी भी वीडियो को कैटेगरी जैसे 'फनी', "फूड", "टेक" या "फिटनेस" के हिसाब से रीविजिट कर पाएंगे।

फिलहाल, यह अपडेट दुनियाभर के यूज़र्स के लिए रोलआउट हो चुका है, और धीरे-धीरे सभी अकाउंट्स में उपलब्ध होगा। Instagram का नया Watch History फीचर सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि यूज़र कंट्रोल और रिटेंशन की दिशा में बड़ा कदम है। अब जब कोई Reel आपको पसंद आए और गलती से वह स्क्रॉल होकर गायब हो जाए - तो चिंता नहीं! आपकी हर देखी हुई Reel अब आपके पास "एक टैप की दूरी" पर होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Lost a Reel on Instagram? The New Watch History Feature Solves That Problem
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X