आखिर 2 घंटे तक क्यों ठप रहा WhatsApp इसका देना होगा जवाब; भारत सरकार ने मांगी रिपोर्ट

लगभग दो घंटे तक चले मंगलवार के आउटेज के बाद व्हाट्सएप अब सरकारी जांच के दायरे में है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मेटा को आउटेज के कारणों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। अमेरिकी कंपनी से आउटेज के पीछे का कारण बताने को कहा गया है।
मजे की बात यह है कि आईटी मंत्रालय साइबर सुरक्षा पहलू पर गौर कर रहा है और जानना चाहता है कि डाउनटाइम के लिए साइबर हमले जिम्मेदार थे या नहीं। मेटा को भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ((CERT-IN) को रिपोर्ट सौंपनी होगी।
भारत सरकार ने मांगी रिपोर्ट
मेटा को सरकार की नोडल साइबर सुरक्षा एजेंसी आईसीईआरटी को रिपोर्ट देनी होगी। एमईआईटीवाई के सूत्रों ने बिजनेस टुडे टीवी को बताया कि भारत के भौगोलिक डोमेन में इंटरनेट में कोई व्यवधान होने पर एमईआईटीवाई के लिए कार्रवाई करना प्रक्रियात्मक है। सूत्रों ने दावा किया कि मेटा को एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है कि व्हाट्सएप को मंगलवार को भारत में ब्लैकआउट का सामना क्यों करना पड़ा।
2 घंटे ठप पड़ा था WhatsApp
व्हाट्सएप आउटेज मंगलवार दोपहर के आसपास शुरू हुआ और यह दो घंटे तक चला। आउटेज का देश में दूरगामी प्रभाव पड़ा। यूजर पाठ मैसेज भेजने या प्राप्त करने में सक्षम नहीं थे। यहां तक कि व्हाट्सएप वीडियो कॉल और वॉयस कॉल भी बंद थे। व्हाट्सएप बिजनेस और व्हाट्सएप पे जैसी अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के साथ स्टेटस फीचर इन दो घंटों के दौरान काम करने में विफल रहा।
आउटेज से परेशान हुए थे यूजर
सेवाओं को बहाल करने के बाद, मेटा ने आउटेज के बारे में कोई महत्वपूर्ण विवरण नहीं दिया। टेक ब्रांड ने बताया कि डाउनटाइम उनकी ओर से एक तकनीकी त्रुटि के कारण हुआ। बाद में व्हाट्सप्प ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि- संक्षिप्त विफलता हमारी ओर से एक टेक्निकल खामी का परिणाम थी और अब इसे हल कर लिया गया है।"


Click it and Unblock the Notifications







