WhatsApp AI अपडेट; अब चैट, कॉल और फोटो में दिखेगी आपकी पर्सनल स्टाइल
भारत में WhatsApp के सामने अब नया चैलेंज खड़ा हो गया है - Zoho की Arattai ऐप तेजी से Apple App Store पर लोकप्रिय हो रही है। यही वजह है कि Meta ने अपनी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप WhatsApp को पहले से कहीं ज्यादा "स्मार्ट" और "क्रिएटिव" बना दिया है।
कंपनी ने नए अपडेट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का पूरा तड़का लगाकर यूज़र्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह नया रूप देने की कोशिश की है।

AI के जरिए चैट्स में पर्सनल टच
Meta अब WhatsApp को सिर्फ एक चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि एक "AI-सक्षम सोशल स्पेस" के रूप में पेश कर रहा है। यूजर्स अब Meta AI की मदद से अपनी चैट थीम खुद जनरेट कर सकते हैं।
बस एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालिए - जैसे "evening beach vibes" - और WhatsApp आपके चैट बैकग्राउंड को उसी के हिसाब से कस्टम थीम में बदल देगा। इससे न सिर्फ बातचीत का माहौल बदलेगा बल्कि चैट्स और ज्यादा एक्सप्रेसिव लगेंगी।
वीडियो कॉल और फोटो के लिए कस्टम AI बैकग्राउंड
WhatsApp अब Meta AI की मदद से वीडियो कॉल्स और फोटो-वीडियो बैकग्राउंड्स को भी बदलने की सुविधा दे रहा है। यानी अगर आप किसी नॉर्मल रूम में बैठे हैं, लेकिन कॉल पर "mountain view" दिखाना चाहते हैं - तो AI बैकग्राउंड आपकी यह इच्छा पूरी कर देगा।
यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और ऑनलाइन मीटिंग्स करने वालों के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है।
Live Photos का मजा
यूज़र्स लंबे समय से इस फीचर का इंतज़ार कर रहे थे। अब WhatsApp पर iOS की Live Photos और Android की Motion Photos को डायरेक्ट शेयर किया जा सकेगा।
इसका मतलब है कि अब फोटो भेजते वक्त उसमें "sound और movement" दोनों होंगे - जिससे हर याद पहले से ज्यादा "जिंदा" महसूस होगी।
Android पर आया इन-बिल्ट डॉक्यूमेंट स्कैनर
स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए यह अपडेट किसी वरदान से कम नहीं। अब Android यूज़र्स WhatsApp के अंदर ही डॉक्यूमेंट स्कैन, क्रॉप, सेव और सेंड कर सकेंगे - अलग ऐप की ज़रूरत नहीं।
यह फीचर पहले से ही iPhone यूज़र्स के पास था, लेकिन अब Android के लिए भी उपलब्ध है।
ग्रुप सर्च हुआ आसान
अगर आप किसी ग्रुप का नाम भूल गए हैं, तो परेशान न हों। अब सिर्फ किसी मेंबर का नाम टाइप करें - WhatsApp आपको बता देगा कि वह किन ग्रुप्स में शामिल है।
नए स्टिकर पैक भी शामिल
WhatsApp ने तीन नए थीमेटिक स्टिकर सेट जोड़े हैं - Fearless Bird, School Days और Vacation - ताकि यूज़र्स चैट में और भी इमोशनल एक्सप्रेशन दिखा सकें।
Arattai से मुकाबले की तैयारी
Zoho की Arattai ऐप भारत में धीरे-धीरे पॉपुलर हो रही है। हालांकि उसमें अभी WhatsApp जितने फीचर्स नहीं हैं, लेकिन Meta को भारत के यूज़र्स के बीच अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए इन अपडेट्स की ज़रूरत थी।
कंपनी का मकसद है कि WhatsApp को सिर्फ एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि "AI-इंटरएक्टिव हब" बनाया जाए, जो यूज़र्स की क्रिएटिविटी को बढ़ाए।
Meta का यह कदम बताता है कि वह भारतीय मार्केट को किसी हाल में खोना नहीं चाहता - खासकर तब जब स्थानीय ऐप्स जैसे Arattai अपने देशी यूज़र्स की पसंद को समझते हुए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
कब मिलेगा नया अपडेट?
WhatsApp का यह नया अपडेट आने वाले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचेगा। Meta का दावा है कि इन फीचर्स से यूज़र्स को ज्यादा इंटरएक्टिव, सुरक्षित और मजेदार चैटिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
WhatsApp पहले से ही end-to-end encryption और प्राइवेसी के लिए जाना जाता है। अब जब AI पर्सनलाइजेशन और क्रिएटिविटी का नया लेयर जुड़ गया है - तो यह अपडेट सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि Arattai जैसी नई ऐप्स को एक स्पष्ट संदेश है - "WhatsApp अभी भी है सबसे आगे।"


Click it and Unblock the Notifications








