अब Instagram और Facebook Reels होंगी हिंदी में भी ट्रांसलेट, जानिए कैसे करेगा काम नया AI फीचर
सोशल मीडिया पर अब भाषा की दीवारें टूटने वाली हैं। अमेरिका की टेक दिग्गज कंपनी Meta ने घोषणा की है कि उसका Reels Translation Feature अब और ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध होगा - जिसमें हिंदी और पुर्तगाली (Portuguese) भी शामिल हैं। इससे पहले अगस्त 2025 में यह फीचर केवल अंग्रेज़ी और स्पेनिश भाषा तक सीमित था।

Adam Mosseri ने समझाया फीचर का महत्व
Instagram के हेड एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने इस अपडेट की जानकारी एक वीडियो के ज़रिए दी। उन्होंने कहा कि अधिकतर वीडियो Instagram पर उस भाषा में होते हैं जिसे आप नहीं समझते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप उनमें रुचि नहीं रखते।
इस बात को और मजबूती से दिखाने के लिए मोसेरी ने अपने वीडियो के बीच में ही भाषा बदलते हुए हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली में खुद को डब किया। उन्होंने बताया कि यह पूरा प्रोसेस Meta AI की मदद से हुआ है।
यहां तक कि मार्क ज़ुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने भी अपने Instagram अकाउंट पर इसी फीचर का एक डेमो वीडियो शेयर किया, जिससे यह साफ है कि Meta इस फीचर को लेकर काफी गंभीर है और इसे ग्लोबल स्तर पर लागू करने की तैयारी में है।
कैसे काम करता है Meta का Dubbed Reels फीचर
Meta का नया AI dubbing tool क्रिएटर की आवाज़ को उसी टोन और स्टाइल में दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करता है।
यानी, अगर कोई क्रिएटर अंग्रेजी में बोल रहा है, तो उसका वीडियो हिंदी, स्पेनिश या किसी और भाषा में ट्रांसलेट हो सकता है - वो भी उसी आवाज और नैचुरल एक्सप्रेशन के साथ।
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसमें lip-syncing का ऑप्शन भी दिया गया है। यानी AI सिर्फ आवाज नहीं बदलेगा, बल्कि क्रिएटर के होंठों की मूवमेंट को भी उसी के अनुसार सिंक करेगा ताकि वीडियो और भी असली (authentic) लगे।
डब किए गए वीडियो पर "Translated with Meta AI" का लेबल दिखेगा ताकि व्यूअर्स को यह पता चल सके कि यह AI द्वारा अनुवादित वीडियो है।
अगर कोई यूजर मूल (original) आवाज़ में वीडियो देखना चाहता है, तो वह आसानी से इसे बंद कर सकता है। इसके लिए तीन-डॉट मेन्यू में जाकर Audio and Language → Don't Translate का ऑप्शन चुनना होगा।
Meta AI के साथ Reels कैसे करें Translate
अगर आप एक क्रिएटर हैं और आपके पास 1,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं या आपका अकाउंट पब्लिक है, तो आपको Reels अपलोड करते समय एक नया ऑप्शन दिखेगा -"Translate your voice with Meta AI."
यहां जानिए पूरी प्रक्रिया
- Reels अपलोड करते समय इस ऑप्शन पर टैप करें।
- अपनी पसंद की भाषा चुनें - जैसे हिंदी, स्पेनिश या पुर्तगाली।
- चाहें तो lip-syncing को ऑन या ऑफ करें।
- पब्लिश करने से पहले वीडियो का डब किया हुआ प्रीव्यू देख सकते हैं।
- एक बार अप्रूव करने के बाद बाकी काम Meta AI खुद कर देगा।
क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका
इस फीचर के आने से भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को सबसे ज़्यादा फायदा होगा। भारत जैसे मल्टीलिंगुअल देश में जहां हर राज्य में अलग भाषा बोली जाती है, वहां अब कोई भी Reels क्रिएटर आसानी से अपने कंटेंट को पूरे देश तक पहुंचा पाएगा - बिना भाषा की बाधा के।
Meta का यह कदम केवल सोशल मीडिया एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि AI के ज़रिए भाषा-समावेश (Language Inclusivity) की दिशा में एक बड़ा प्रयोग माना जा रहा है।
साबित होगा गेम-चेंजर
Meta का यह नया AI Translation फीचर सोशल मीडिया के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
हिंदी जैसे भारतीय भाषाओं में सपोर्ट मिलने के बाद, Instagram और Facebook पर अब कोई भी कंटेंट सिर्फ एक भाषा तक सीमित नहीं रहेगा।
यह अपडेट न केवल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वरदान है, बल्कि उन यूज़र्स के लिए भी जो अब अपनी पसंदीदा Reels को अपनी भाषा में समझ पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications