Home
Apps

Meta AI से Whatsapp में जनरेट कर सकेंगे रियल टाइम इमेज, टैक्स्ट लिखते ही होगा काम

Meta लगातार AI पर नए अपडेट पेश कर रहा है, ताकि वह अपने Whatsapp और Messenger जैसे ऐप्स को एडवांस वर्ल्ड से जोड़ सके। इसी कड़ी में काम करते हुए Meta ने हाल ही में एक बहुत ही ताकतवर Artificial Intelligence मॉडल लॉन्च किया है, जिसका नाम 'लैमा 3' है। इस मॉडल की मदद से Whatsapp यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही रियल इमेज को जनरेट कर सकेंगे और ऐसा Meta AI के 'इमेजिन' फीचर की मदद से संभंव हो सकेगा।

Meta का कहना है कि वह अपनी Artificial Intelligence टेक्नोलॉजी 'इमेजिन' को Whatsapp में ला रहा है। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। Meta ने यह भी कहा है कि इस AI फीचर की मदद से आप सीधे चैट में टैक्स्ट लिखते हुए रियल इमेज बना सकेंगे। इसका मतलब यह है कि आप अपनी मन की इमेज को शब्दों में बताइए और AI उसे आपके लिए आपके शब्दों के मुताबिक बनाकर देगा।

Meta AI से Whatsapp में जनरेट कर सकेंगे रियल टाइम इमेज

जैसे ही आप कोई शब्द लिखते हैं, वैसे ही AI उससे जुड़ी इमेज को बनाना शुरू कर देगा। आप जितने शब्द लिखेंगे, यह उतनी ही बेहतर इमेज बनाता चला जाएगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप पेड़ों से ढके हुए पहाड़ों की इमेज बनबाना चाहते है, तो स्क्रीन पर पेड़ों से ढके हुए पहाड़ों की इमेज बन जाएगी। यह कमाल का फीचर आपके विचारों को एक तस्वीर का रूप देने का काम करेगा।

इमेज क्वालिटी होगी बेहतर: Meta का कहना है कि इस फीचर से बनाई गई इमेज पहले से ज्यादा क्लियर और अट्रैक्टिव होगी, इसका रिजॉल्यूशन भी पहले से काफी बेहतर होगा। साथ ही इन इमेजेस पर टेक्स्ट भी लिखा जा सकेगा। इस फीचर का इस्तेमाल Whatsapp यूजर्स अपने लिए जन्मदिन की सजावट, शादी का कार्ड बनाने में या फिर प्रोफेशनल रूप से एल्बम का कवर बनाने में भी कर सकते हैं।

मेटा अपने इस नए फीचर की मदद से यूजर्स की हर जरूरत को पूरा करेगा और HD क्वालिटी में इमेज जनरेट करेगा। इसके अलावा 'इमेजिन' फीचर सिर्फ इमेज जनरेट करने वाला टूल नहीं है, बल्कि ये आपके साथ मिलकर काम भी करेगा। जैसे-जैसे आप शब्द लिखेंगे, वैसे ही यह आपको शब्दों को लिखने का सजेशन भी देगा ताकि आप अपनी मनपसंद इमेज बना सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta AI will generate real time image in Whatsapp, you just have to write text
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X