लाखों यूजर्स का WhatsApp एक झटके में बंद, Meta का बड़ा फैसला; वजह जानकर रह जाएंगे दंग!
पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की पेरेंट कंपनी मेटा ने लाखों लोगों का अकाउंट एक झटके में बंद कर दिया है। सिक्योरिटी और प्राइवेसी के चलते कंपनी ने यह बड़ा फैसला लिया है। दुनियाभर में 3.5 बिलियन से ज्यादा यूजर वाले प्लेटफॉर्म ने तकरीबन 97 लाख अकाउंट पर बैन लगाया है।
अगर आप कुछ गलतियों को बार-बार दोहरा रहे हैं, तो अगली लिस्ट में आपका नंबर भी आ सकता है। अकाउंट बैन होने के पीछे आपकी वे एक्टिविटी हो सकती हैं, जो कंपनी की सिक्योरिटी पॉलिसियों से मेल नहीं खाती हैं। सावधानी न बरतने पर आपका वॉट्सऐप अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। ऐसा न हो इसके लिए जरूरी है कि आप प्लेटफॉर्म का सही तरह से इस्तेमाल करें।

लाखों अकाउंट पर लगा बैन
रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने अकेले फरवरी में 97 लाख अकाउंट बैन किए हैं। तमाम लोगों को अपना अकाउंट एक्सेस करने में दिक्कतें आ रही हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो पूरे चांस हैं कि मेटा ने आप पर एक्शन ले लिया हो। वॉट्सऐप के अनुसार, इनमें से लगभग 1.4 मिलियन अकाउंट को किसी भी यूजर की शिकायत दर्ज होने से पहले ही एक्टिव रूप से हटा दिया गया था। वॉट्सऐप ने कहा कि सुरक्षा उल्लंघनों और प्लेटफॉर्म के नियमों को नजरअंदाज करने की वजह से इन पर एक्शन लिया गया है।
कंपनी बरत रही सख्ती
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि वॉट्सऐप स्पैम, फर्जी मैसेज और धोखाधड़ी वाली एक्टिविटी से निपटने के लिए अपनी नीतियों को लगातार टाइट कर रहा है। सेफ और सीमलैस यूजर एक्सपीरियंस के लिए कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस का यूज करती है।

WhatsApp पर इन गलतियों से बचें
अगर आप वॉट्सऐप पर स्पैम मैसेज भेजते हैं, तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट को फॉरवर्ड करने से बचना चाहिए, अगर संदेह हो तो बिल्कुल भी ऐसा न करें। नफरत फैलाने वाले भाषण या फर्जी कंटेंट शेयर करने से बचना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications








