Home
Apps

Instagram Restyle Tool से अब फोटो और वीडियो एडिटिंग होगी आसान, बस टाइप करें प्रॉम्प्ट!

Meta (Facebook) के स्वामित्व वाले Instagram ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो आपकी सोशल मीडिया क्रिएटिविटी को एक नए स्तर पर ले जाएगा। कंपनी ने पेश किया है नया AI-Powered Restyle Tool, जो अब आपके Stories सेक्शन में एडिटिंग का जादू लेकर आया है। इसका मतलब यह है कि अब आपको किसी तीसरे ऐप या फिल्टर की जरूरत नहीं बस कुछ शब्द टाइप करें, और Instagram खुद आपकी फोटो या वीडियो को पूरी तरह से बदल देगा।

यह फीचर खास तौर पर क्रिएटर्स, कंटेंट मेकर्स और आम यूज़र्स के लिए है, जो अपनी Stories को यूनिक टच देना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर यह Restyle फीचर इतना जरूरी क्यों है और यह कैसे Instagram को बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अलग बना रहा है।

Instagram का धांसू फीचर; ऐसे बदलें अपनी Stories का मूड और स्टाइल

कैसे काम करता है फीचर?

Instagram का नया Restyle फीचर अब Stories एडिटिंग इंटरफेस में दिखाई देगा। जब आप कोई फोटो या वीडियो अपलोड करेंगे, तो ऊपर दाएं कोने में एक नया Restyle बटन दिखेगा।

अगर आप फोटो एडिट कर रहे हैं, तो आपको एक AI टेक्स्ट प्रॉम्प्ट बॉक्स मिलेगा, जहां आप लिख सकते हैं कि "Add crown on the girl's head" या "Change lighting to sunset glow."वहीं वीडियो के लिए, Instagram ने कुछ preset AI effects दिए हैं, जैसे cinematic look, film noir style या futuristic 'outer space' vibes। बस इतना करने के बाद Meta AI आपकी फोटो या वीडियो को वैसा ही नया रूप दे देगा जैसा आपने लिखा है।

क्यों खास है फीचर?

इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि अब यूज़र को एडिटिंग के लिए किसी बाहरी टूल या ऐप की जरूरत नहीं। AI अब खुद आपके कंटेंट का मूड, कलर, और फोकस एडजस्ट कर सकता है, अनचाहे बैकग्राउंड हटा सकता है, लाइटिंग बदल सकता है, या पूरे सीन को एकदम अलग एस्थेटिक दे सकता है। यानी कुछ ही सेकंड में आपकी स्टोरी 'कैजुअल फोटो' से 'मूडी विजुअल आर्ट' बन सकती है।

Instagram ने दिए प्रो टिप्स

Instagram के अनुसार, Restyle फीचर का पूरा फायदा तभी मिलेगा जब आप अपने AI प्रॉम्प्ट्स को डिटेल में लिखें।

जैसे Add warm sunset lighting with cinematic tone" या "Make it look like a vintage Paris street shot." जितना ज़्यादा स्पेसिफिक प्रॉम्प्ट होगा, उतना ही परफेक्ट आउटपुट मिलेगा।

Add Yours Sticker फीचर

Instagram ने इस फीचर को और इंटरैक्टिव बनाया है। अब जब आप कोई AI-एडिटेड स्टोरी शेयर करेंगे, तो आपके फॉलोअर्स "Add Yours" स्टिकर पर टैप करके उसी AI इफेक्ट को अपनी फोटो या वीडियो पर भी अप्लाई कर पाएंगे।

इससे न सिर्फ आपकी स्टोरी वायरल हो सकती है, बल्कि एक तरह का AI ट्रेंड चेन भी बन सकता है, ठीक वैसे ही जैसे पहले Reels चैलेंजेस वायरल होते थे।

क्या Restyle टूल फ्री है?

जी हां, यह फीचर पूरी तरह फ्री है। Instagram यूज़र्स को कोई सब्सक्रिप्शन या पेड फिल्टर की जरूरत नहीं। सारी एडिटिंग Instagram ऐप के अंदर ही होती है, और आप अपने AI-एडिटेड Stories को सीधे पोस्ट या DM में शेयर कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर अब सिर्फ कंटेंट नहीं, बल्कि क्रिएटिव कंटेंट ही टिकता है। Instagram का Restyle फीचर कंटेंट क्रिएटर्स को कई ऑप्शन को देता है जिसमें AI के साथ तेज और आसान एडिटिंग, अलग विज़ुअल स्टाइल और बिना किसी थर्ड पार्टी टूल के प्रोफेशनल आउटपुट शामिल है। यह वही बदलाव है जो Instagram को फोटो-शेयरिंग ऐप से एक AI-क्रिएशन प्लेटफॉर्म की दिशा में ले जा रहा है।

Instagram का Restyle फीचर सिर्फ एक एडिटिंग अपडेट नहीं, बल्कि AI-पावर्ड स्टोरीटेलिंग का नया दौर है। अब आपके फोन की हर फोटो, हर वीडियो एक नई कहानी कह सकती है ।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta brings AI Restyle feature to Instagram: Redefine your Stories with creativity and ease
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X