Home
Apps

Meta Connect 2024: लॉन्च हुए Meta Quest 3 और Meta Quest 3s, जानें कीमत से लेकर खासियत

Meta Connect 2024: Meta कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना मेगा इवेंट Meta Connect 2024 आयोजित किया। इस इवेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस इवेंट में मेटा कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ नए प्रोडक्ट लॉन्च किए।

Meta Connect 2024 इवेंट में कंपनी ने सबसे पहले Meta Quest 3 और Meta Quest 3s को पेश किया। इसी के साथ इस इवेंट में अब तक का सबसे एडवांस्ड स्मार्ट ग्लास Orion भी पेश किया है।

Meta ने लॉन्च किए Meta Quest 3 और Meta Quest 3s

Meta Quest 3 और Quest 3s की कीमत

Meta Quest 3 को कंपनी ने एक सिंगल वेरिएंट के साथ मार्केट में एंट्री दी है, जिसमें आपको 512GB का स्टोरेज मिलेगा। वहीं, इसे खरीदने के लिए आपको 499 डॉलर रुपये खर्च करने की आवश्यकता होगी। बात करें Meta Quest 3s की तो इसे कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB और 256GB में पेश किया है, जिनकी कीमतें क्रमश: 299 डॉलर और 399 डॉलर हैं।

Meta Quest 3 और Quest 3s के फीचर्स

बता दें कि मेटा के दोनों VR हेडसेट AI पॉवर्ड फीचर्स से लैस होंगे, जो कि यूजर्स को वर्चुअल रियलिटी का अनुभव देंगे। ये दोनो हेडसेट वर्चुअल टेक्नोलॉजी के हिसाब से बेहद ही खास होने वाले हैं। कंपनी के सीईओ जुकरबर्क का कहना है कि यह एक 'All In One' सिस्टम है। इसमें यूजर्स एक साथ कई तरह के काम कर सकते हैं। यूजर्स इसमें एक समय में मल्टी प्लेयर्स गेम्स खेल सकते हैं और लाइव शो का मजा भी ले सकते हैं।

धमाकेदार फीचर्स से लैस ये हेडसेट आपको अच्छी परफॉर्मेंस देंगे, क्योंकि इनमें Meta के द्वारा स्नैपड्रैगन चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें मिलने वाली डिस्पले हाई रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसे पैनकेक जैसे फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें आपको रिडिजाइन टच प्लस कंट्रोलर फीचर भी मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी Meta Quest 3 को उन सभी देशों में पेश करेगी, जहां पर मौजूदा समय में Meta Quest का सपोर्ट मौजूद है।

क्या है Orion

Orion अब तक का सबसे एडवांस स्मार्ट ग्लास है। ये AR ग्लास अभी प्रोटोटाइप स्टेज में है। कंपनी का दावा है कि Orion दुनिया का अब तक बनाया गया मोस्ट एडवांस्ड स्मार्ट ग्लास है। ये एक स्टैंडअलोन स्मार्ट ग्लास है, जिसमें कोई वायर नहीं लगा है और इसका वजन महज 100g है।

Orion देखने में किसी चश्मे जैसा ही लगता है और इसमें होलोग्राफिक डिस्प्ले है। पहली बार कंपनी ने फुल होलोग्राफिक ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) ग्लास लॉन्च किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
At the Meta Connect 2024 event, the company first introduced Meta Quest 3 and Meta Quest 3s. Along with this, the most advanced smart glass Orion has also been introduced in this event.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X