Home
Apps

Facebook मैसेंजर में Meta ने किया बड़ा बदलाव, इमेज क्वालिटी होगी बेहतर

Facebook की पेरेंट कंपनी Meta ने अपने मैसेंजर ऐप में इमेज शेयरिंग फीचर को अपडेट किया है। बता दें कि कंपनी Meta ने 2017 में ही HD इमेज शेयरिंग का ऑप्शन दिया था, लेकिन इमेज उतनी अच्छी क्वालिटी में शेयर नहीं हो रही थी।

अब कंपनी ने इस बात को साफ किया है कि यूजर्स प्लेटफॉर्म पर इमेज को HD क्वालिटी में शेयर कर सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि HD क्वालिटी का मतलब 4K क्वालिटी होता है और अब से यूजर्स 4K क्वालिटी में इमेज को आसानी से शेयर कर सकेंगे।

Facebook मैसेंजर में इमेज क्वालिटी होगी बेहतर

पहले इमेज की क्वालिटी आपके इंटरनेट कनेक्शन पर डिपेंड करती थी और इमेज को जल्दी शेयर करने के लिए उसे कंप्रेस कर दिया जाता था, जिसकी वजह से इमेज की क्वालिटी पर इसका प्रभाव साफ नजर आता था। इतना ही नहीं कभी-कभी इमेज ब्लर भी हो जाती थी।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए Meta ने अपने मैसेंजर ऐप में इमेज की क्वालिटी पर काम किया है, ताकि यूजर्स के द्वारा अच्छी क्वालिटी में इमेज शेयर की जा सके। चलिए जानते हैं मेटा के इस नए अपडेट से यूजर्स को क्या फायदे होंगे।

अब से Facebook के यूजर्स को मैसेंजर पर 4K रियल इमेज शेयरिंग का ऑप्शन दिया गया है। इसके लिए आपको इमेज शेयर करते समय एक HD बटन पर क्लिक करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे Whatsapp पर किया जाता है। वहीं अगर आप HD बटन पर क्लिक नहीं करते हैं तो इमेज 2K क्वालिटी में शेयर होगी। इसलिए इमेज शेयर करते समय HD बटन पर क्लिक करना ना भूलें।

मैसेंजर ऐप में इस फीचर को ठीक करने में कंपनी को लगभग 7 साल का समय लगा है, लेकिन यह बड़ा अपडेट बताता है कि Meta अपने यूजर्स के लिए इस तरह के फीचर्स को लाना पसंद करती है।

मैसेंजर ऐप में यह अपडेट्स यहीं नहीं रुकते है, बल्कि इमेज को HD क्वालिटी में शेयर करने के साथ ही अब आप 100MB तक की फाइल्स भी शेयर कर सकते हैं। बता दें कि पहले फाइल शेयरिंग की लिमिट 25MB हुआ करती थी, जिसे 4 गुना तक बढ़ाकर 100MB तक कर दिया गया है।

इसके अलावा मैसेंजर ऐप में इमेज शेयरिंग के लिए जल्द ही एल्बम फीचर भी लाया जा रहा है। Meta का कहना है कि इस तरह के बड़े अपडेट्स से यूजर्स को कई तरह के फायदे मिलेंगे और मैसेंजर का इस्तेमाल करना भी आसान होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta made big changes in Facebook Messenger, image quality will be better
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X