Home
Apps

Meta ने एआई-पावर्ड म्यूजिक जेनरेटर 'MusicGen' किया रिलीज, जानें कैसे करता है काम

मेटा (Meta) ने हाल ही में 'म्यूजिकजेन' नाम से अपने AI संचालित संगीत जनरेटर पेश किया है। जो एक सिंगल स्टेज ट्रांसफॉर्मर लैंग्वेज मॉडल है, ये 12 सेकेंड का ऑडियो बना सकता है। जिसके आने के बाद से ही लोगों के जहन में कई सवाल उठने लगे है। कुछ लोगों का सवाल है कि, क्या इस म्यूजिकजेन एआई मॉडल की मदद से म्यूजिक भी बनाया जा सकता है। तो कुछ लोगों का मानना है कि ये म्यूजिशियंस को भी रिप्लेस कर सकता है। ऐसे कई सवालों का जवाब हम आपको आगे जवाब देने जा रहे हैं। साथ ही यह कैसे काम करेगा इसकी भी जनकारी हम आपको बताएंगे। तो आइए आगे इस MusicGen के बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI टूल म्यूजिक लेकर कर सकता है Modify

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से कई सेक्टर्स प्रभावित हुए हैं। जिसके कारण लोगों के मन में भी कई तरह के सावल उठने लगे हैं।सबसे पहले आपको बता दें, ये MusicGen EnCodec ऑडियो टोकननाइजर पर बेस्ड है। यह म्यूजिकजेन सिंगल स्टेज ट्रांसफॉर्मर लैंग्वेज मॉडल है। जिससे 12 सेकंड का ऑडियो बनाया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर रेफरेंस ऑडियो से भी LM को चला सकते हैं। यह AI टूल म्यूजिक लेकर उसे Modify करने में भी सक्षम है।

Meta ने एआई-पावर्ड म्यूजिक जेनरेटर 'MusicGen' किया रिलीज

जानें कैसे करेगा काम

सबसे पहले ध्यान देने वाली बात यह है कि, इस AI टूल को चलाने के यूजर के पास सही हार्डवेयर से पैक्ड स्मार्टफोन होना चाहिए। जिसमें GPU के साथ 16 GB तक की रैम हो। मेटा यूजर GitHub से MusicGen के लिए कोड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें, म्यूजिक जेनरेशन एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें अब तक गुणवत्ता वाले एआई जनरेटर की काफी कमी थी। इसी कारण मेटा ने MusicGen को इस क्षेत्र में उतारा है। मेटा MusicGen टूल का सीधा टक्कर MusicLM, Musai और Riffusion से माना जा रहा है। आपको बता दें, MusicGen जैसे जेनरेटिंग मॉडल्स म्यूजिसियन्स को रिप्लेस नहीं कर सकती है।

20,000 घंटे के म्यूजिक पर ट्रेन हुआ है AI मॉडल

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा ने MusicGen को 20,000 घंटे के लाइसेंस म्यूजिक पर टेस्ट किया है। इसके अंतर्गत 10,000 म्यूजिक ट्रैक का इंटरनल डेटासेट, शटरस्टॉक और पॉन्ड5 से लगभग 390,000 इंस्ट्रूमेंट ऑनली ट्रैक शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta has released MusicGen to its users. At the same time, in view of the increasing demand for AI, other companies have also started working on integrating AI in their products.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X