Instagram, WhatsApp और Facebook अब होंगे फ्री? Meta ला रही है प्रीमियम फीचर्स
अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हम "फ्री" मानते आए हैं, लेकिन जल्द ही यह सोच बदल सकती है। अमेरिका की टेक दिग्गज कंपनी Meta, जो Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स चलाती है, अब अपने यूज़र्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स लाने की तैयारी में है।
TechCrunch से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, Meta जल्द ही ऐसे प्रीमियम फीचर्स टेस्ट करेगी, जो यूज़र्स को एक्स्ट्रा सुविधाएं देंगे, जबकि बेसिक सेवाएं पहले की तरह फ्री रहेंगी। इस कदम के पीछे कंपनी का मकसद सिर्फ विज्ञापन पर निर्भर न रहकर, नई कमाई के रास्ते खोलना है।

हर ऐप के लिए अलग होगा सब्सक्रिप्शन
Meta ने साफ किया है कि ये सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में बंडल नहीं होंगे। यानी Instagram, Facebook और WhatsApp, तीनों के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेयर होगी।
हर ऐप के फीचर्स उसी के यूजर बिहेवियर के हिसाब से डिजाइन किए जाएंगे। कंपनी अगले कुछ महीनों में अलग-अलग फीचर सेट और प्राइस मॉडल्स को टेस्ट करेगी, जिससे यह साफ है कि अभी यह शुरुआती एक्सपेरिमेंट फेज में है।
Instagram पर क्या मिल सकता है नया?
हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर फीचर्स की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में कुछ दिलचस्प टूल्स मिल सकते हैं जैसे -
- अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट
- कौन आपको फॉलो नहीं करता, इसकी जानकारी
- स्टोरीज को गुमनाम तरीके से देखने का विकल्प
ये फीचर्स खासतौर पर आम यूज़र्स के लिए बनाए जा रहे हैं, न कि सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए।
AI होगा Meta के Premium प्लान का सबसे बड़ा हथियार
- Meta की नई सब्सक्रिप्शन रणनीति का सबसे बड़ा फोकस Artificial Intelligence (AI) है।
- कंपनी ने हाल ही में Manus नामक AI एजेंट को करीब 2 अरब डॉलर में खरीदा है, जिसे जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म्स में इंटीग्रेट किया जाएगा।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta इस AI को न सिर्फ अपने ऐप्स में जोड़ेगी, बल्कि बिजनेस यूज़र्स के लिए अलग से पावरफुल AI सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करेगी।
- इसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं। टेक एक्सपर्ट्स ने Instagram में Manus AI से जुड़ा एक शॉर्टकट कोड में स्पॉट किया है, जिससे साफ है कि कंपनी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।
Free से Freemium की ओर बढ़ रहा Meta
Meta का एक और AI टूल है Vibes, जो शॉर्ट वीडियो बनाने में मदद करता है। अभी तक यह टूल फ्री है, लेकिन कंपनी अब इसे Freemium मॉडल में बदलने पर विचार कर रही है।
मतलब - सीमित इस्तेमाल फ्री, और ज्यादा यूज के लिए मासिक फीस देना होगा।
Meta Verified से अलग है ये प्लान
- Meta ने यह भी साफ किया है कि ये नए सब्सक्रिप्शन Meta Verified से अलग होंगे।
- Meta Verified का फोकस क्रिएटर्स और बिजनेस पर है, जिसमें ब्लू टिक, कस्टमर सपोर्ट और अकाउंट प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
- वहीं आने वाले नए सब्सक्रिप्शन आम यूज़र्स के लिए होंगे, जो एडवांस फीचर्स चाहते हैं - न कि सिर्फ वेरिफिकेशन बैज के लिए परेशान रहते हैं।
क्या लोग सच में पैसे देंगे?
- अब सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या यूजर्स सोशल मीडिया के लिए पैसे देने को तैयार हैं?
- आज के दौर में "सब्सक्रिप्शन फटीग" एक बड़ी समस्या बन चुकी है, जहां लोग पहले से ही Netflix, Prime, Spotify जैसे कई सब्सक्रिप्शन ले रहे हैं।
- Meta को यह साबित करना होगा कि उसके प्रीमियम फीचर्स वाकई इतने जरूरी हैं कि लोग इनके बिना नहीं रह सकते।
- Meta का यह कदम सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है। अगर ये प्लान सफल होते हैं, तो आने वाले समय में फ्री सोशल मीडिया का कॉन्सेप्ट ही बदल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यूजर्स इसे लक्जरी मानते हैं या जरूरत मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








