मस्क का लेटेस्ट अपडेट: अब X पर रियल टाइम न्यूज और ट्रेडिंग टॉपिक की सर्चिंग आसान
जब से Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) की कमान अपने हाथों में ली है, तब से वे इसमें कुछ ना कुछ नया लाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसी बीच मस्क ने X पर एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम Radar है। इस फीचर को खासतौर पर प्रीमियम प्लस यूजर्स के लिए पेश किया गया है।
इस फीचर की मदद से यूजर्स को X पर रियल-टाइम न्यूज, ट्रेंडिंग टॉपिक, इवेंट और सर्चिंग की सुविधा मिलेगी। आइए X के इस लेटेस्ट फीचर के बारे में जान लेते हैं कि यह क्या है और कैसे काम करता है।

क्या है X का Radar टूल
यह लेटेस्ट फीचर प्रीमियम प्लस यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह फीचर ट्रेंडिंग टॉपिक, ब्रेकिंग न्यूज की अपडेट देगा। यह पुराने सर्च से बिल्कुल अलग होगा। X का पुराना सर्च हिस्टोरिकल डेटा और जनरल सर्च एल्गोरिद्म पर रन करता था। इसमें स्पोर्ट अपडेट, पॉलिटिकल डेवलपमेंट और वायरल मोमेंट शामिल थे। लेकिन ये नया फीचर ट्रेंडिंग अपडेट पर अधिक फोकस करेगा।
क्या होंगे इस फीचर के फायदे
ये फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा, जो कि सोशल कन्वर्सेशन में शामिल रहना चाहते हैं। दूसरी तरफ ये फीचर उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा, जो हमेशा लेटेस्ट न्यूज को एक्सेस करना पसंद करते हैं। अगर आपको ब्रेकिंग न्यूज के बारे में जानना अच्छा लगता है, तो आपके लिए रडार फीचर्स काफी यूजफुल हो सकता है।
कैसे करेगा नया फीचर काम
रडार लाइव इवेंट के लिए एक्स की डेटा स्ट्रीमिंग सुविधा की हेल्प लेगा। इसके लिए यूजर्स हैशटैग या कीवर्ड का यूज कर सकते हैं। ये फीचर आपको ट्रेडिंग चीजो से कनेक्ट करने में मदद करेगा।
इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इस नए फीचर से गूगल जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। ऐसा इसलिए हैं, क्योंकि करेंट चीजों और रियल टाइम न्यूज एवं सर्च के लिए हर कोई गूगल की सहारा लेता है।


Click it and Unblock the Notifications








