सराहा ऐप कर रहे हैं यूज तो इन नुकसान के लिए तैयार रहिए
सोशल नेटवर्किंग साइट पर इस समय सराहा नाम के एक ऐप काफी पॉपुलर हो रहा है। इस ऐप के पॉपुलरिटी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में छाई हुई है। 5 mb का Sarahah App मिस्त्र व सऊदी अरब जैसे देशों में काफी पॉपुलर है।

पढ़ें- ये कंपनी 70 रुपए में 365 दिन के लिए दे रही है "डेटा की आजादी"
सराहा ऐप में यूज़र अपना नाम बताए बिना ही मैसेज भेज और रिसीव कर सकते हैं। इस ऐप को 50 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इंडिया में इस ऐप का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। फेसबुक इस ऐप की की लिंक भर चुका है। बता दें कि ये ऐप को लगातार क्रिटिसाइज भी किया जा रहा है। अगर आप भी इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं तो बता दें तो ये बातें जरूर जान लें।
पढ़ें- वॉट्सएप के नए फीचर में और भी रंगीन होगा आपका स्टेटस
इस ऐप के जरिए लोग बिना नाम बताए किसी को भी कोई भी मैसेज भेज सकते हैं। इस ऐप के बारे में कहा जा रहा है कि इसका ज्यादा इस्तेमाल लोगों को डिप्रेशन में डाल सकता है। इसकी वजह ये है कि यूजर को इस ऐप के लिए हर तरीके के मैसेज के लिए तैयार रहना होगा। ये यूजर के ड्रेसिंग सेन्स और लुक से लेकर उसके व्यवहार और निजी जीवन को लेकर हो सकते हैं। लगातार कई लोगों से मिले नेगेटिव कमेंट यूजर को बुरा फील कराएंगे औऱ लगातार इसका इस्तेमाल यूजर को दुखी कर सकता है।
पढ़ें- पैसेंजर अब ट्रेन में ले सकेंगे फ्री वीडियो मजा, 3000 ट्रेन में शुरू होगी सर्विस
इसका दूसरा खतरा ये है कि अगर इस ऐप का डेटा लीक हो जाता है, तो आपको काफी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। साल 2002 में कनाडा में एक ऐश्ले मैडिसन नाम की डेटिंग साइट लॉन्च की गई थी, जिसपर मैरिड लोग अफेयर कर सकते थे। 2015 में एक हैकर गैंग ने इस साइट को हैक कर यूजर्स का डेटा चोरी कर यूजर्स को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सराहा ऐप पर मैसेज भेजने के पहले ये बात समझ लें।


Click it and Unblock the Notifications








